BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इन बैंकों का अस्तित्व समाप्त, आज से कई नये नियम लागू

by bnnbharat.com
April 1, 2020
in समाचार
इन बैंकों का अस्तित्व समाप्त, आज से कई नये नियम लागू

इन बैंकों का अस्तित्व समाप्त, आज से कई नये नियम लागू

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: देश में 1 अप्रैल से कई बैंकों का अस्तित्व समाप्त हो गया. देश के सार्वजनिक बैंकों का विलय कर दि‍या गया है. कई नये नियम भी लागू किये गये हैं. गैस सिलेंडर की कीमत में कमी आई है. आज से बीएस-6 मानक वाले वाहन ही बिकेंगे.

Also Read This: लॉकडाउनः तुझमें रब दिखता है… देवदूत से कम नहीं हमारे योद्धा

इन बैंकों का हुआ विलय

  • पंजाब नेशनल बैंक

पंजाब नेशनल बैंक में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक का विलय हो गया. इन बैंकों का कारोबार 17.95 लाख करोड़ रुपये का होगा. इस बैंक की 11,437 शाखाएं होंगी. पीएनबी ने नए लोगों को भी जारी किया है. बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि विलय से ग्राहकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है.

  • केनरा बैंक

केनरा बैंक में सिंडिकेट बैंक में हुआ. यह देश का चौथा सबसे बड़ा बैंक होगा. इनका 15.20 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा. देश में इस बैंक की 10,324 शाखाएं होंगी. विलय के बाद बैंक का नया नाम केनरा बैंक होगा.

  • इंडियन बैंक

इंडियन बैंक में इलाहाबाद में बैंक का विलय किया गया है. यह देश का सातवां सबसे बड़ा सरकारी बैंक होगा. इसका 8.08 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा. विलय के बाद बैंक का नया नाम इंडियन बैंक होगा.

  • यूनियन बैंक

यूनियन बैंक, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का विलय हो गया है. यह देश का पांचवां सबसे बड़ा सरकारी बैंक बनेगा. इसका 14.59 लाख करोड़ रुपये का कारोबार होगा. बैंक की 9,609 शाखाएं होंगी. बैंक का नया नाम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया होगा.

इसलिए हुआ बैंकों का विलय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि इससे पहले तीन बैंकों के विलय किया गया था. इससे फायदा हुआ. रिटेल लोन ग्रोथ में 25 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई.

जानकारी हो कि 50 साल पहले जुलाई 1969 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था.

गैस सिलेंडर के दाम में कमी

लॉकडाउन के बीच तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमत घटाई है. 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 61.50 रुपये की कमी की गई है.

19 किलोग्राम वाला व्यवसायिक सिलेंडर 96 रुपये सस्ता हुआ है. नई कीमत 1 अप्रैल, 2020 से लागू हो गई है.

देश में बिकेंगे बीएस-6 मानक वाहन

देश में अब सिर्फ बीएस-6 मानक के वाहन ही बिकेंगे. देश में बीएस-4 मानक की काफी गाड़ि‍यां हैं. उसे बेचने के लिए वाहन मालिकों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. कोर्ट ने स्टॉक का सिर्फ 10 फीसदी वाहन बेचने की अनुमति दी है.

आयकर की नयी स्लैब प्रणाली

आयकर की नयी स्लैब प्रणाली लागू हो गई है. बचत नहीं करने वालों के लिए यह बेहतर है. विदेश टूर के स्रोत पर कर संग्रह लागू होगा. देश में पुराना आयकर स्लैब भी लागू रहेगा. लोग अपने हिसाब से स्लैब का चयन कर सकते हैं.

आधार से पैन लिंक की अवधि बढ़ी

आधार से पैन लिंक करने की अंतिम तिथि में बढ़ोत्तरी कर दी गई है. इसे तीन महीने बढ़ाया गया है. अब लोग आधार से पैन 30 जून तक लिंक करा सकते हैं.

कर्ज हो गया सस्ता

कर्ज सस्ता हो गया. रिजर्ब बैंक द्वारा कर्ज पर ब्याज दर में कटौती की गई है. इसके तहत बेंचमार्क और रेपा रेट से जुड़े सभी तरह के कर्ज सस्ते हो जाएंगे.

चिकित्सीकीय उपकरण की श्रेणी बदली

सभी चिकित्सकीय उपकरण अब ड्रग्स की श्रेणी में होंगे. ड्रग्स एवं कॉस्मेटिक एक्ट में इसके लिए सांसद ने बदलाव किया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउनः तुझमें रब दिखता है… देवदूत से कम नहीं हमारे योद्धा

Next Post

VISA के सहारे भारत में धर्म प्रचार करते हैं विदेशी, लेकिन धर्म प्रचार के नाम पर नहीं मिलता है वीजा

Next Post
VISA के सहारे भारत में धर्म प्रचार करते हैं विदेशी, लेकिन धर्म प्रचार के नाम पर नहीं मिलता है वीजा

VISA के सहारे भारत में धर्म प्रचार करते हैं विदेशी, लेकिन धर्म प्रचार के नाम पर नहीं मिलता है वीजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d