BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डिप्रेशन के शिकार बॉलीवुड के ये सितारे, ट्वीट कर फैंस को कर दिया था हैरान

by bnnbharat.com
June 17, 2020
in समाचार
डिप्रेशन के शिकार बॉलीवुड के ये सितारे, ट्वीट कर फैंस को कर दिया था हैरान
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई:  दुनिया भर में न जाने कितने लोग अवसाद की वजह से आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लेते हैं. हालांकि धीरे-धीरे लोग समझ रहे हैं कि मानसिक स्वास्थ्य कितना महत्वपूर्ण मुद्दा है. कुछ लोगों ने समय पर अवसाद का इलाज भी करवाया है. आज जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जो कभी न कभी डिप्रेशन के शिकार हो चुके हैं.

दीपिका पादुकोण भी डिप्रेशन की शिकार हो चुकी हैं.  एक के बाद एक हिट फिल्म देने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कुछ साल पहले मीडिया को अपनी डिप्रेशन की समस्या के बारे में बताकर सबको हैरान कर दिया था. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, “मैं बस सोना चाहती थ. वो मेरा बचाव का तरीका था- बस सोते रहना था और उठना नहीं था. हर दिन मुझे उठना था. मुझे काम पर जाना था. हर दिन एक चुनौती थी. मुझे वो जगह ढूंढनी होती जहां मैं रो सकूं. आज तक मुझे अलार्म से डर लगता है.

उदय चोपड़ा ने यश राज फिल्म्सञ की प्रोडक्शन मोहब्बतें से बॉलीवुड में कदम रखा. उदय चोपड़ा ने एक बार अजीब ट्वीट कर सभी को हैरान कर दिया था. उन्होंने लिखा था ‘कुछ घंटों के लिए, मैंने अपना ट्विटर अकाउंट डी-एक्टिवेट कर दिया. ऐसा लगा जैसे मैं मरने के करीब हूं. मुझे लगता है कि यह आत्महत्या करने का एक अच्छा विकल्प है. मैं इसे जल्द ही स्थायी रूप से कर सकता हूं. मैं ठीक नहीं हूं. मैं कोशिश कर रहा हूं लेकिन अभी तक मैं असफल रहा हूं.

शर्लिन चोपड़ा भी डिप्रेशन का शिकार हो चुकी हैं. उन्होंने अपने डिप्रेशन की कहानी सुनाते हुए कहा था- साल 2005 की शुरुआत में, मेरे पापा, जो एक डॉक्टर थे, उनकी मृत्यु कार्डियक अटैक से हुई थी. जिस वक्त मैंने अपने पापा को खोया, उस दौरान मैं कॉलेज में थी. मुझे नहीं पता था कि माता-पिता के बिना कैसे रहना है.

अनुष्का शर्मा ने भी बताया था कि उन्हें एंग्जायटी डिसॉर्डर है और उनका इलाज चल रहा है. एक इंटरव्यू के दौरान कहा, “जब आपके पेट में दर्द होता है, तो क्या आप डॉक्टर के पास नहीं जाते? इतनी आसान सी बात है.”

गर्भाशय के कैंसर के कारण मनीषा कोइराला डिप्रेशन में चली गईं थीं. लेकिन परिवार और दोस्तों का साथ मिलने की वजह से उन्हें फायदा हुआ. उनका कहना है कि वे निराशावादी नहीं हैं, इसलिए डिप्रेशन से भी लड़ना जानती हैं.

बात करें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तो उन्होंने तो मौत को गले लगा लिया. कहा जा रहा है कि वह अवसाद के शिकार हो गए थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

व्यक्ति की गोली मार कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Next Post

वज्रपात से मां और बेटे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

Next Post
वज्रपात से मां और बेटे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

वज्रपात से मां और बेटे समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d