BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ये चार एप्पस खाली कर सकतें हैं आपका बैंक खाता

by bnnbharat.com
February 28, 2020
in समाचार
ये चार एप्पस खाली कर सकतें हैं आपका बैंक खाता
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियरः स्मार्ट फोन आज के जीवन की जरुरत बन गई है. ट्रेन की टिकट हो या होटल से खाना, या किसी से पैसों का लेनदेन सबकुछ आसानी से सुविधा पूर्वक एंड्राइड मोबाईल एप्पस के जरिए  बेहद कम समय में सम्पन्न हो जाता है.

इस डिजिटल एज में सबकुछ मोबाइल पर निर्भर हो गया है.  लेकिन क्या आप जानते हैं कि जानकारी की कमी होने के कारण कभी कभी ये एप्प आपको भारी नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. जी हां आज हम आपको एसी ही जानकारी देने जा रहे जिसकी अनदेखी से आपके बैंक का खाता हो सकता है खाली.

 यदि आपके मोबाइल पर कोई लिंक मैसेज आता है और सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए यह स्क्रीन शेयरिंग एप (एनी डेस्क, क्विक सपोर्ट, एयरड्रोइड, टीम व्यूअर) डाउनलोड करने को कहा जाता है तो भूलकर भी इन्हें डाउनलोड न करें. क्योंकि ये एप इंस्टॉल करते ही आपका मोबाइल रिमोट एक्सेस कर लिया जाएगा.

फिर आपके मोबाइल पर आने वाले ओटीपी, यूपीआई व एटीएम-क्रेडिट कार्ड पिन आदि की जानकारी ठगों को हो जाएगी. वे चंद मिनट में आपके ई-वॉलेट व बैंक खाते को खाली कर देंगे. इन चारों एप को इंस्टॉल नहीं करने के लिए बुधवार को मध्य प्रदेश सायबर पुलिस के ग्वालियर जोन द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है.

सोशल मीडिया पर अपील की गई है कि इस तरह के एप से सावधान रहें. सायबर अपराध का नया तरीका सायबर पुलिस ने काफी विश्लेषण के बाद पाया है कि सायबर अपराधियों ने ठगी का यह नया तरीका निकाला है.

इसमें वह इन स्क्रीन शेयरिंग एप का उपयोग कर रहे हैं. ठगों द्वारा लिंक मैसेज या अन्य किसी माध्यम से टारगेट को यह स्क्रीन शेयरिंग इंस्टॉल करने के लिए एप्लीकेशन भेजी जाती है.  इसको इंस्टॉल करते ही आपके फोन को इन ठगों द्वारा रिमोट एक्सेस (दूर से कब्जे में) ले लिया जाता है.

इसके बाद आपके फोन में कुछ भी गोपनीय नहीं रहता, जो भी आपके फोन से आप करते हैं वह ठगों को दिखता है. चाहे वह क्रेडिट कार्ड, एटीएम कार्ड पिन की जानकारी हो या कोई ट्रांजेक्शन के लिए ओटीपी, सब कुछ ठगों से शेयर हो जाता है.

इसके बाद उन्हें अपने ‘टारगेट’ का खाता खाली करने में इन्हें ज्यादा वक्त नहीं लगता है. पिछले कुछ समय में मिली शिकायतों में स्क्रीन शेयरिंग एप के माध्यम से ठगी करना पाया गया है.  इसलिए आम लोगों को जागरूक करने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छद्म युद्ध बर्दाश्त नहीं: जनरल बिपिन रावत

Next Post

मनोज तिवारी ने आप सरकार पर साधा निशाना, कहा – ताहिर हुसैन के साथ उसके आका को भी सजा मिलनी चाहिए

Next Post
मनोज तिवारी ने आप सरकार पर साधा निशाना, कहा – ताहिर हुसैन के साथ उसके आका को भी सजा मिलनी चाहिए

मनोज तिवारी ने आप सरकार पर साधा निशाना, कहा - ताहिर हुसैन के साथ उसके आका को भी सजा मिलनी चाहिए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d