BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

व्हाट्सएप, LIC और एटीएम से जुड़े नियम आज से बदल गए

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in समाचार
व्हाट्सएप, LIC और एटीएम से जुड़े नियम आज से बदल गए
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : वर्ष 2020 कुछ व्हाट्सएप यूजर्स के लिए बुरी खबर लेकर आया है, क्योंकि 1 फरवरी 2020 से यह एप कई एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर काम करना बंद कर देगा. व्हाट्सएप का सपोर्ट बंद होने की वजह से यूजर्स नए अकाउंट नहीं बना सकेंगे. हालांकि, लेटेस्ट एंड्रॉयड और आईओएस यूजर्स के लिए व्हाट्सएप पहले की तरह काम करता रहेगा

इतना ही नहीं साल 2020 की पहली फरवरी से आम आदमी से जुड़े कई बदलाव हुए हैं. एक फरवरी से एटीएम, व्हाट्सएप, जीवन बीमा और डाकघर से जुड़े नियम भी बदल गए हैं. एक ओर जहां कई स्मार्टफोन्स में व्हाट्सएप सपोर्ट देना बंद कर देगा तो दूसरी ओर एटीएम और डाकघर से संबंधित नियमों में भी बदलाव हुआ है.

करीब 75 लाख स्मार्टफोन्स में आज से व्हाट्सएप काम करना बंद कर दिया है. यह एंड्रॉयड के वर्जन 2.3.7 वाले स्मार्टफोन और आईओएस 7 वाले आईफोन पर काम नहीं करेगा.

वहीं, जीवन बीमा निगम (एलआईसी) इरडा के आदेश पर करीब 23 योजनाएं बंद हो गई हैं. बंद होने वाली योजनाओं में जीवन आनंद, जीवन लक्ष्य, जीवन तरुण, जीवन उमंग आदि शामिल हैं. एलआईसी ने यूनिट लिंक्ड प्लान व न्यू एनडाउमेंट प्लस को भी बंद करने का फैसला किया है.

डाक विभाग ने बचत खाताधारकों से मोबाइल नंबर अपडेट करने और मौजूदा मैग्नेटिक एटीएम कार्ड को नए ईएमवी चिप आधारित कार्ड से बदलने को कहा था. डाक विभाग की एक अधिसूचना के मुताबिक, ऐसा नहीं करने वालों का कार्ड एक फरवरी से ब्लाक हो जाएगा. हालांकि, अगर आपका कार्ड बंद होता है तो भी आप अपनी घरेलू शाखा में जाकर कार्ड बदल सकते हैं और मोबाइल नंबर अपडेट करा सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जानिए टैक्स की नई दरें…..

Next Post

रामगढ़ थाना प्रभारी के रूप में विद्या शंकर ने किया पदभार ग्रहण

Next Post
रामगढ़ थाना प्रभारी के रूप में विद्या शंकर ने किया पदभार ग्रहण

रामगढ़ थाना प्रभारी के रूप में विद्या शंकर ने किया पदभार ग्रहण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d