BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पिछले एक महीने में 4,000 रुपये तक सस्ते हुए ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
पिछले एक महीने में 4,000 रुपये तक सस्ते हुए ये स्मार्टफोन, देखें पूरी लिस्ट
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: इसी साल अप्रैल में जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद कई स्मार्टफोन कंपनियों ने अपने फोन महंगे किए थे. अधिकतर कंपनियों के फोन की कीमतों में 1,500 रुपये तक का इजाफा हुआ था. वहीं पिछले महीने कई सारे फोन की कीमतों में कटौती भी हुई है. OnePlus, Vivo, Xiaomi, Samsung और iQoo जैसी कंपनियों के फोन 7,000 रुपये तक सस्ते हुए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

सैमसंग Galaxy M11
कटौती के बाद Galaxy M11 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,499 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी मॉडल की कीमत 11,999 रुपये हो गई है. बता दें कि इन दोनों वेरियंट की कीमतें पहले क्रमशः 10,999 रुपये और 12,999 रुपये थीं. 

सैमसंग Galaxy M01
Galaxy M01 को अब 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. इस कीमत में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज मिलेगी. इस फोन को 8,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था.

Samsung Galaxy A51 की कीमत में 1000 कटौती की है, जिसके बाद अब इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये हो गई है. वहीं, इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1500 रुपये की कटौती की गई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 24,499 रुपये हो गई है.

Galaxy A71
Galaxy A71 की कीमतों में फिर कटौती की है. इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 29,499 रुपये हो गई है. यानी कंपनी ने इसकी कीमत में 500 रुपये की कटौती की है.

सैमसंग गैलेक्सी ए31
इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 19,999 रुपये हो गई है. यानी कंपनी ने इसकी कीमत में 1000 रुपये की कटौती की है.

Vivo Y50 और Vivo S1 Pro की नई कीमत
कटौती के बाद Vivo Y50 को अब 16,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस कीमत में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी. फोन को भारत में 17,990 रुपये में लॉन्च किया गया था. यह फोन आइरिश ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा. वहीं अब Vivo S1 Pro को 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. इस फोन को 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया था और यह भी एक ही वेरियंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध है. 

Motorola Razr को भारत में 1,24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था और अब करीब चार महीने बाद फोन की कीमत में 30,000 रुपये की कटौती हो गई है. Motorola Razr (2019) की कीमत अब 94,999 रुपये हो गई है. नई कीमत के साथ इस फोन को ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है.

OnePlus 7T Pro
OnePlus 7T Pro कीमत भारत में कम हो गई है. कंपनी ने अपने इस फोन को 4,000 रुपये सस्ता कर दिया है. अब OnePlus 7T Pro प्रो को 43,999 रुपये में अमेजन इंडिया और वनप्लस की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. इससे पहले मई में भी OnePlus 7T Pro की कीमत में 6,000 रुपये की कटौती हुई थी जिसके बाद फोन को 47,999 रुपये में बेचा जा रहा था. OnePlus 7T Pro McLaren Edition की कीमत में कटौती नहीं हुई है.

Realme 6
रियलमी 6 के 4GB + 64GB वेरियंट की कीमत अब 13,999 रुपये है, जबकि पहले इसकी कीमत 14,999 रुपये है यानी इसकी कीमत में 1,000 रुपये की कटौती हुई है. वहीं इस फोन का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को भी अब 1,000 रुपये की कटौती के बाद 14,999 रुपये और 128 जीबी वेरियंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है.

iQOO 3
4,000 रुपये की कटौती के बाद आईकू 3 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 34,990 रुपये हो गई है. इस वेरिएंट की असल कीमत 38,990 रुपये थी. इसके अलावा इस स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत में भी 4,000 कटौती हुई है. इस वेरिएंट को 41,990 की बजाय 37,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, दूसरी तरफ इस स्मार्टफोन के 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत में पूरे 2,000 रुपये की गिरावट आई है. इस 5जी वेरिएंट को 46,990 रुपये की बजाय 44,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा. 


 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक झरना ऐसा भी…. जहां भगवान शिव करते हैं निवास

Next Post

बीजेपी, कांग्रेस की सरकारों में बढ़ा दलितों पर अत्याचार: मायावती

Next Post
हैदराबाद पुलिस से सीख ले यूपी और दिल्ली की पुलिस : मायावती

बीजेपी, कांग्रेस की सरकारों में बढ़ा दलितों पर अत्याचार: मायावती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d