BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इटखोरी में चोर एक बार फिर सक्रिय, ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम

by bnnbharat.com
January 20, 2020
in समाचार
इटखोरी में चोर एक बार फिर सक्रिय, ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम
Share on FacebookShare on Twitter

चतरा (इटखोरी): थाना क्षेत्र अंतर्गत इटखोरी में अज्ञात चोरों की गैंग एक बार फिर से सक्रिय होते दिखाई पड़ रही है. यह अज्ञात चोर रात के अंधेरे में योजनाबद्ध तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में लगे हुए है. आपको बता दें कि बीते गुरुवार शहरजाम पंचायत सचिवालय में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जब तक घटना की जांच में जुटती प्रशासन तब तक बीते शनिवार की रात ऐसी ही एक और घटना थाना से महज कुछ दूरी पर गोलकाबर चौक स्थित दो दुकानों में घटित हुई.

मालूम हो कि इटखोरी में इसके पूर्व भी कई बड़़ी चोरियां घटित हुई है लेकिन किसी भी चोरी का पुलिस आज तक पता नहीं लगा पाई है. जिसमें प्रमुख रुप से एसबीआई बैंक के सामने से दिन-दहाड़े दोपहिया वाहन की चोरी जैसी घटनाएं शामिल है. वहीं पुलिस इन घटनाओं के बाद हर बार चोरी के आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का आश्वासन भर देते रही है. बीते 2 सालों में इटखोरी में कई छोटी-बड़ी चोरी की घटनाएं घटित हुई है. पंरतु इनमें से किसी भी बड़ी चोरी का आज तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है.

पुलिस का दावा रहता है कि वह पुरी मुस्तैदी के साथ गश्त करती है. मगर, इसके बावजूद कई बार इटखोरी बाजार और आसपास की दुकानों के ताले टूट चुके है चोरी की घटनाएं हुई है. इन वारदातों से पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल भी उठाये जाते रहे है लेकिन इसके बाद भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर कोई खास बदलाव नहीं हुआ है.

पुलिस तो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने वाले चोरों तक का पता नहीं लगा पाई है. खैर, पुलिस के पास संसाधनों की कमी उनके लिए चुनौती हो सकती है. मगर, इटखोरी की जनता पुलिस की सुरक्षा में चैन की नींद सोना चाहती है. पुलिस से भी यहीं उम्मीद की जाती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व मंत्री सह विधायक बन्ना गुप्ता रविवार को आए एक्शन में नजर 

Next Post

ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की 132वीं जयंती पर भजन वर्षा में जमकर झूमे भक्तगण

Next Post
ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की 132वीं जयंती पर भजन वर्षा में जमकर झूमे भक्तगण

ठाकुर अनुकूल चंद्र जी की 132वीं जयंती पर भजन वर्षा में जमकर झूमे भक्तगण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d