रांची: रांची के सदर अस्पताल से चोर एक एंबुलेंस लेकर फरार हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब ढ़ाई बजे के करीब सदर अस्पताल परिसर से चोर एंबुलेंस लेकर फरार हो गया.
इस संबंध में लोअर बाजार थाना क्षेत्र में जेके01के 2842 नंबर की सूमो एंबुलेंस चोरी होने का मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

