BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चोर गैंग का उद्भेदन, 6 गिरफ्तार

डेढ़ दर्जन सीलिंग फैन बिजली के तार और स्विच बोर्ड बरामद

by bnnbharat.com
July 28, 2020
in Uncategorized
चोर गैंग का उद्भेदन, 6 गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: चाकुलिया पुलिस ने एक बड़े चोर गैंग का पर्दाफाश कर उसके छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए बदमाशों में कुछ हिस्ट्रीशीटर भी हैं ,जिनकी अरसे से पुलिस को तलाश थी.

गिरफ्तार किए गए बदमाशों में चाकुलिया मुस्लिम बस्ती का शाहबाज अंसारी कुचिया सोली का विक्रम मुर्मू भोटे मुंडा गोविंदपुर का, चोरी के माल का खरीददार और नया बाजार चाकुलिया का रहने वाला नरेंद्र सिंह मुस्लिम बस्ती चाकुलिया का विक्की अंसारी और आसिफ इकबाल शामिल हैं .उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का 17 सीलिंग फैन और कुछ फैन के स्पेयर पार्ट्स बिजली के तार स्विच बोर्ड वगैरह बरामद किए हैं.

इस संबंध में जानकारी देते हुए चाकुलिया के सर्किल इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता ने बताया की चाकुलिया के के एनजे हाई स्कूल से 6 जून 2020 को 8 सीलिंग फैन बीच बोर्ड और कुछ बिजली के तार की चोरी कर ली गई थी. इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उसका अनुसंधान शुरू किया. इस बीच 15 जुलाई को नगर पंचायत आश्रम भवन में भी पंखों की चोरी हुई 11 पंखे आश्रम से चोरी किए गए.

पुलिस ने इस संबंध में भी मामला दर्ज किया इस बीच मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर एसपी जमशेदपुर डॉक्टर तमिल एम वानन ने एक पुलिस टीम का गठन किया. टीम का नेतृत्व चाकुलिया के सर्किल इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता को सौंपा गया. इस टीम ने अपराधियों का पता लगाना शुरू किया .इसी बीच मुस्लिम बस्ती के शाहनवाज अंसारी को पुलिस ने पकड़ा पूछताछ के क्रम में उसने स्वीकार किया कि चोरी की घटना को उसी के गैंग के लोगों ने अंजाम दिया है.

शाहनवाज अंसारी के बयान पर उसके पांच उपरोक्त साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया .उनकी निशानदेही पर पुलिस ने नरेंद्र सिंह के घर से चोरी के पांच पंखे बरामद किए .इसके अलावा कई जगहों पर छुपा कर रखे गए 12 पंखे भी पुलिस के हाथ लगे . कुछ पंखों को खोल कर उसका स्पेयर पार्ट निकाल लिया गया था. जिसको बेचने की तैयारी चल रही थी. इसी बीच पुलिस ने सूचना पाकर पूरे मामले का भंडाफोड़ किया और अपराधियों की गिरफ्तारी की. चाकुलिया पुलिस की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है.

इंस्पेक्टर शंभू प्रसाद गुप्ता ने बताया की गिरफ्तार किया गया चोरों का सरगना शाहनवाज अंसारी का औरभोटे मुंडा का अपराधिक इतिहास भी रहा है. यह दोनों बाइक चोरी और बिजली के तार के चोरी के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं. उन्होंने बताया की शाहबाज अंसारी का पिता भी चोरी के मामले में जेल में बंद था और इसी दौरान उसकी मौत हो गई थी. उसका पिता रेल चोरी के कई मामलों का वांछित अभियुक्त था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चेतावनी: कोरोना मरीज को बेड नहीं दिया तो रोक देंगे बिजली-पानी की सप्लाई

Next Post

कोरोना संक्रमण ब्लड ग्रुप पर निर्भर नहीं करता, डरें नहीं

Next Post
कोरोना संक्रमण ब्लड ग्रुप पर निर्भर नहीं करता, डरें नहीं

कोरोना संक्रमण ब्लड ग्रुप पर निर्भर नहीं करता, डरें नहीं

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d