BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चोरी के तीन बाइक के साथ चोर गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

by bnnbharat.com
December 21, 2020
in समाचार
कुणाल हत्याकांड का मुख्‍य शूटर विजय शर्मा गिरफ्तार, रांची से धराया
Share on FacebookShare on Twitter

25 ड्राम जावा महुआ व 50 लीटर देशी शराब जब्त

चतरा: चतरा जिले के नक्सल प्रभावित प्रतापपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को दोहरी सफलता हाथ लगी है. दरअसल थाना प्रभारी नईम अंसारी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान चोरी के बाइक के साथ चोर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. चोर की गिरफ्तारी प्रतापपुर- गजवा मुख्य पथ पर स्थित नीमा मोड इलाके से हुई है.

थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नीमा मोड़ के समीप स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सतबरवा के समीप कुछ लोग एकत्रित होकर चोरी की मोटरसाइकिल की खरीद बिक्री कर रहे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा गया. छापामारी के दौरान एक युवक को भागने के क्रम में जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया. जिसकी पहचान वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के करेली बार गांव निवासी आमिर हुसैन के रूप में हुई.

मौके से पुलिस ने चोरी का एक बाइक भी बरामद किया. जिसके बाद गिरफ्तार चोर ने पूछताछ के दौरान थाना क्षेत्र के जगनडीह गांव के जंगल में अवैध रूप से संचालित अवैध शराब भट्ठी संचालकों के पास दो चोरी की बाइक बेचने की बात स्वीकारी. गिरफ्तार चोर की निशानदेही पर पुलिस ने जगनडीह जंगल में भी छापेमारी की.

छापेमारी के दौरान मौके से पुलिस ने चोरी के दो अन्य बाइक, 25 ड्राम जावा महुआ और 50 लीटर देशी शराब जप्त किया. मौके पर पुलिस ने तस्करों द्वारा संचालित शराब भट्ठी को भी ध्वस्त कर दिया. हालांकि इस दौरान शराब भट्ठी संचालक सह चोरी की बाईक खरीदने वाले मुसाफिर यादव व राजेंद्र यादव मौके पर पुलिस को देखकर भागने में सफल रहे.

थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक चोरी व अवैध शराब भट्ठी संचालन के मामले में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को ले निरंतर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

शीतलहर की चपेट में पूरा झारखंड, मैक्लुस्कीगंज-कांके का पारा 2 डिग्री

Next Post

पुलिस ने 6 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट

Next Post
पुलिस ने 6 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट

पुलिस ने 6 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d