विश्वजित शर्मा,
साहेबगंज,पतना: रांगा थाना क्षेत्र के मोदीकोला चौक के समीप बिजली विभाग के ट्रांसफॉर्मर से लदी एक ट्रेलर जिसका नंबर- 01H 5053 है, देर रात्रि को करीब 100 लीटर के आसपास डीज़ल की चोरी शातिर चोरों के द्वारा कर लिया गया है.
वहीं ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि रात के 12 बजे तक हमलोग जगे हुए थे. उसके बाद सोने के लिए चले गए. सुबह देखा तो ट्रक का फ्यूल टंकी का ढंकन खुला था, जिससे लगभग 100 लीटर के आसपास डीज़ल की चोरी हुई थी. वहीं थाना में किसी प्रकार की शिकायत ड्राईवर के द्वारा नहीं किया गया है.

