अरविन्द पटेल,
महराजगंज: महराजगज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के लेहड़ा देवी मंदिर में दर्शन करने आईं एक महिला कि चोरों ने चेन खिंच कर फरार हो गये. मंदिर में दिन के उजाले में एक महिला श्रद्वालु से स्नेचिंग का मामला सामने आया है. चोर गले से चेन उड़ाकर ले गए.
आपको बता दें कि 14 अगस्त की रात लेहड़ा मंदिर से चोरों ने दान पेटी की चोरी कर ली थी. तो वही आज लेहड़ा देवी मंदिर में दिनदहाड़े महिला श्रद्धालु की चेन व मोबाइल खिंच कर चोर भाग गए.
लेहड़ा मंदिर चौकी प्रभारी हरिकिशोर मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है. तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी.

