BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चोरों का आतंक: चीफ इंजीनियर के घर से की 60 लाख की चोरी, जूते-चप्पल तक ले गए चोर

by bnnbharat.com
November 25, 2020
in समाचार
सरकारी विद्यालय में चोरों ने किया हाथ साफ, कई सामान लेकर फरार
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: राजधानी पटना में पुलिस के दावे को ठेंगा दिखाते हुए चोर हर दिन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला कदमकुआं थाना इलाके के जनक किशोर रोड़ की है, जहां चोरों ने मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर सत्येंद्र शाह के घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चीफ इंजीनियर के घर रानी कुंज में उनरा पूरा परिवार रहता है.

सोमवार की शाम साढ़े छह बजे परिवार के लोग घर में ताला लगाकर रिश्तेदार के घर गए थे. मर्चेंट नेवी के चीफ इंजीनियर सत्येंद्र शाह अभी कुछ दिन पहले ही पटना से सिंगापुर के लिए निकले हैं. मंगलवार की सुबह 7 बजे जब सत्येंद्र शाह का बेटा घर पहुंचा तो चोरी की जानकारी मिली. परिवार के मुताबिक चोर चार लाख नगद, 56 लाख के जेवरात, जूते-चप्पल, पर्दे, बर्तन सेट, कीमती कपड़े, टीवी व सजावट के लिए विदेशों से लाए सामान भी ले गए.

चोरी करने के तरिके देखकर यह लग रहा है कि प्रोफेशनल गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है. आराम से रेकी करने के बाद घर खाली देखकर चोर घुस गए और हर एक चीज को खंगाल लिया. चोरों ने ताल तोड़ा पर किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी.

चोर पूरी तैयारी कै साथ आए थे ताकि किसी को इसकी भनक न लगे. मंगलवार को जब सत्येंद्र का बेटा आयुष घर पहुंचा को मेन गेट का ताला खोलने पर ताला नहीं खुला. आयुष को लगा कि शायद उसकी मां ने गलत चाभी दे दी है. दूसरे गेट से वह अंदर गया तो देखा कि किसी दरवाजे में ताला नहीं है और घर का पूरा सामान फैला हुआ है. अलमारियां टूटी हुईं थीं. कमरे में सामने रखा टीवी गायब था. जिसके बाद आयुष ने परिवार और पुलिस को सूचना दी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update India: 24 घंटे में मिले 44,376 मामले, 481 की मौत

Next Post

CBI ने लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर किया विरोध, कहा- अभी तो आधी सजा भी नहीं हुई पूरी

Next Post
लालू यादव को पैरोल पर छोड़ने पर होगा विचार

CBI ने लालू प्रसाद की जमानत याचिका पर किया विरोध, कहा- अभी तो आधी सजा भी नहीं हुई पूरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d