BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

चोरों का आतंक: दो बंद घरों को बनाया निशाना, लाखों का लगाया चूना

by bnnbharat.com
January 18, 2021
in समाचार
चोरों ने दिया घटना को अंजाम, LCD टीवी सहित कई चीजों को चुराया
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राजधानी रांची में चोरों का आतंक बढ़ रहा है. आए दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा मामला नामकुम थाना क्षेत्र के कालीनगर में रविवार की देर रात अज्ञात चोरों ने कौशल मिश्रा एवं राजू राम के बंद घरों में चोरी कर ली है. दोनों ही घरों में परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे घर में ताला लगा है. चोरों ने लगभग छह लाख के गहने एवं ढ़ाई लाख रुपए नकद की चोरी कर ली है.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की. पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया परंतु सफलता नहीं मिली. डॉग स्क्वायड चोरी हुए घर से खेत तक गया उसके बाद लौट गया. टीम ने घर से चोरों का छुटा हथौड़ा, तौलिया जब्त किया है. भुक्तभोगी कौशल मिश्रा के अनुसार मकर संक्रांति पर अपने घर बिहार के गोपालगंज गए हुए थे. सोमवार की सुबह 5 बजे कालीनगर पहुंचे. घर का ताला खोलने लगे तो देखा की दरवाजे का ताला टूटा हुआ है.

अंदर जाकर देखा तो घर के गेट का भी ताला टूटा हुआ था एवं आलमीरा एवं अन्य सामान बिखरा हुआ था. कौशल मिश्रा के अनुसार घर से लगभग चार लाख के गहने एवं ढ़ाई लाख नकद की चोरी हुई है. वहीं राजू राम के अनुसार रविवार की रात सात बजे घर में ताला लगाकर चाय बगान स्थित भाई के घर गए थे.

सोमवार की सुबह घर पहुंचे देखा ताला टूटा हुआ है. अंदर जाकर देखा तो आलमीरा का सामन बिखरा था. राजू राम के अनुसार सात से आठ हजार नकद एवं दो लाख से ठाई लाख के गहने की चोरी हुई है. चोरी गहनों में सोने का मांग टीका ,झुमका,पायल,बिझिया,सोना का लोकेट, जितिया, मंगलसूत्र आदि शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रधानमंत्री ने अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2 और सूरत में मेट्रो कार्य का किया शिलान्यास

Next Post

1950 से लेकर अब तक इनकम टैक्स में कब और कितना आया बदलाव ? जानें सारी डिटेल्स…..

Next Post
1 जून से हो जाएगा इनकम टैक्स से जुड़े फॉर्म में बड़ा बदलाव

1950 से लेकर अब तक इनकम टैक्स में कब और कितना आया बदलाव ? जानें सारी डिटेल्स.....

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d