BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राजमहल डाकघर का ताला तोड़ नौ लाख रुपये ले गए चोर

by bnnbharat.com
February 23, 2021
in समाचार
व्यवसायी से दिनदहाड़े 11 लाख रुपए की लूट, विरोध करने पर मारी गोली
Share on FacebookShare on Twitter

राजमहलः राजमहल डाकघर का ताला तोड़कर रविवार की रात चोरों ने तकरीबन नौ लाख रुपये चुरा लिए. इनमें 60 हजार के सिक्के शामिल हैं. घटना की जानकारी सोमवार की सुबह हुई. डाककर्मी ने देखा कि डाकघर के पीछे के हिस्से के गेट का कब्जा उखड़ा हुआ था. इसके बाद उसने इसकी जानकारी डाकपाल गंगा राम कालिंद्री को दी. कालिंद्री ने पुलिस को सूचना दी तो इंसपेक्टर राजेश कुमार व थाना प्रभारी प्रणीत पटेल पहुंचे. गंगाराम ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2017 में भी पीछे का गेट तोड़कर चोरी की कोशिश हुई थी. हालांकि अपराधी रकम नहीं ले जा सके थे.
कालिंद्री ने बताया- तीन कर्मी सुबह पोस्टऑफिस खोलने पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है. दरवाजा भी टूटा था. अंदर सामान बिखरा पड़ा था. उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. बाद में डाकघर निरीक्षक अभिजीत रंजन भी साहिबगंज से पहुंचे और विस्तार से जानकारी ली. डाकघर में इतनी अधिक राशि होने के संबंध में पूछने पर डाकपाल ने बताया कि शनिवार को अधिक से अधिक लोगों को भुगतान करने का लक्ष्य रखा जाता है. शाखा के अधीनस्थ डाकघरों को यहीं से रुपया भेजा जाता है. शुक्रवार को साहिबगंज से करीब चार लाख रुपये लाए गए थे. उस दिन अधिक राशि जमा हुई थी. ङ्क्षलक फेल होने की वजह से शनिवार को अधीनस्थ डाकघरों को राशि नहीं दी जा सकी. इसलिए अधिक राशि रह गई. वैसे डाकघर में दो लाख रुपये तक रखने का प्रावधान है. अधिक राशि होने पर उसे साहिबगंज भेज दिया जाता है. बता दें कि यह डाकघर उपकारा, अनुमंडल पदाधिकारी आवास व थाना से एक किमी से भी कम दूरी पर है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कैसा है पिंक बॉल टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड, भारत-इंग्लैंड के बीच पिंक बॉल से खेला जाएगा तीसरा टेस्ट

Next Post

नक्सल प्रभावित ऊपरघाट में हाथि‍यों ने फिर मचाया आतंक

Next Post
जंगली हाथियों का आतंक, गोला वन क्षेत्र में किया गया हाई अलर्ट

नक्सल प्रभावित ऊपरघाट में हाथि‍यों ने फिर मचाया आतंक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d