BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साजिश के तहत हालात बिगाड़े गए, भाजपा नेताओं ने दिए भड़काऊ भाषण : सोनिया गांधी

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in Uncategorized
साजिश के तहत हालात बिगाड़े गए, भाजपा नेताओं ने दिए भड़काऊ भाषण : सोनिया गांधी

साजिश के तहत हालात बिगाड़े गए, भाजपा नेताओं ने दिए भड़काऊ भाषण : सोनिया गांधी

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली की हिंसा और जान-माल की हानि पर गंभीर चिंता व्यक्त करती हूं. भाजपा नेताओं ने हिंसा भड़काया. साजिश के तहत दिल्ली के हालात बिगाड़े गए है. दिल्ली के हालात के लिए गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देना चाहिए.

कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बुधवार को यहां एक बैठक हुई जिसमें उत्तर पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में हुई हिंसा के बाद के हालात पर मुख्य रूप से चर्चा की गई. इस बीच, पार्टी ने आज ही दोपहर बाद ”शांति मार्च” निकालने का फैसला किया है जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है.

सीडब्ल्यूसी की बैठक में कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, वरिष्ठ नेता एके एंटनी, केसी वेणुगोपाल और कई अन्य नेता शामिल हुए. सीडब्ल्यूसी कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई है.

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में मुख्य रूप दिल्ली हिंसा पर चर्चा हुई और जल्द ही एक प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है. दिल्ली में लगातार बढ़ते हुए सामाजिक तनाव को देखते हुए कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्ता दोपहर बाद पार्टी मुख्यालय, 24 अकबर रोड से गांधी स्मृति, 30 जनवरी मार्ग तक साम्प्रदायिक सद्भाव के लिए ‘शांति मार्च’ निकालेंगे.

इसमें कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है. गौरतलब है कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का समर्थन करने वाले और विरोध करने वाले समूहों के बीच संघर्ष ने साम्प्रदायिक रंग ले लिया था. प्रदर्शनकारियों ने कई घरों, दुकानों तथा वाहनों में आग लगा दी और एक-दूसरे पर पथराव किया. इन घटनाओं में बुधवार तक कम से कम 20 लोगों की जान चली गई और करीब 200 लोग घायल हो गए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हत्या का खुलासा होने पर पति ने की आत्महत्या, प्रेमिका ने भी लगाई फांसी

Next Post

बिहार विधानसभा: 2.11 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश, सबसे ज्यादा खर्च शिक्षा पर होगा

Next Post
बिहार विधानसभा: 2.11 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश, सबसे ज्यादा खर्च शिक्षा पर होगा

बिहार विधानसभा: 2.11 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश, सबसे ज्यादा खर्च शिक्षा पर होगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d