रांची: झारखंड के गोड्डा जिले में साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया.
साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार तीसरा आरोपी नाबालिग है, उसे गिरफ्तार करने में रिमांड होम में भेज दिया गया है. इससे पहले भी पुलिस ने मामला सामने आने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. एक आरोपी को तो घटना की देर रात ही गिरफ्तार कर लिया गया था.

