BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ताहिर हुसैन के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दायर

by bnnbharat.com
June 8, 2020
in Uncategorized
ताहिर हुसैन के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दायर

ताहिर हुसैन के खिलाफ तीसरी चार्जशीट दायर

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली हिंसा मामले में आम आदमी पार्टी से निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. चांदबाग हिंसा और आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में चार्जशीट दायर होने के बाद एक और चार्जशीट में ताहिर हुसैन का नाम सामने आया है. दिल्ली पुलिस ये चार्जशीट आज फाइल कर रही है. ताहिर हुसैन के खिलाफ ये तीसरी चार्जशीट है.

एक और केस में ताहिर हुसैन का नाम

ये मामला दिल्ली हिंसा के दौरान 25 फरवरी का है. 23 साल के युवक अजय गोस्वामी को 25 फरवरी को गोली मारी गई थी. गोली लगने के बाद अजय को अस्पताल में भर्ती किया गया और इलाज के बाद उसे बचा लिया गया था. पुलिस के मुताबिक अजय को आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन के घर के बाहर गोली मारी गई थी.

अजय नाम के शख्स को लगी थी गोली

दिल्ली पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक अजय ने अपने बयान में गुलफाम और तनवीर नाम के शख्स का नाम लिया था और खुलासा किया था कि उसे गोली मारने में दोनों शामिल थे.

अजय ने पुलिस को दिए बयान में बताया था कि तनवीर और गुलफाम कई लोगों के साथ मिलकर ताहिर हुसैन की छत से फायरिंग कर रहे थे.

इस मामले में क्राइम ब्रांच ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनमें गुलफाम, तनवीर, ताहिर हुसैन और ताहिर का भाई शाह आलम शामिल है. इनके खिलाफ दिल्ली पुलिस चार्जशीट दायर कर रही है.

‘बड़े दंगे के लिए तैयार रहो’

क्राइम ब्रांच ने गुलफाम की लाइसेंसी पिस्टल और 7 लाइव कारतूस भी बरामद किए हैं. पुलिस के मुताबिक गुलफाम ने पूछताछ में खुलासा किया कि वो एंटी CAA प्रोटेस्ट में शामिल था. गुलफाम ने खुलासा किया कि ताहिर हुसैन ने उसे बड़े दंगे के लिए तैयार रहने को कहा था और हथियार खरीदने के लिए 15 हजार रुपये भी दिए थे.

गुलफाम ने 100 राउंड गोलियां खरीदी

रिपोर्ट के मुताबिक दंगे से काफी पहले 31 जनवरी को गुलफाम ने 100 राउंड कारतूस खरीदा था. पुलिस का आरोप है कि गुलफाम ने दंगों के दौरान 200 राउंड फायरिंग भी की थी.

चार्जशीट में कहा गया है कि बड़े दंगे की तैयारी के लिए गोलियों की खरीदारी और ताहिर हुसैन के घर से अंधाधुंध फायरिंग साजिश को दिखाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

BREAKING: 59 नये कोरोना संक्रमित के साथ झारखंड में कुल संख्या हुई 1207

Next Post

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मासिक बैठक में कई बिंदुओं पर किया गया चर्चा

Next Post
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मासिक बैठक में कई बिंदुओं पर किया गया चर्चा

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के मासिक बैठक में कई बिंदुओं पर किया गया चर्चा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d