BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीसरा चरणः आजसू सुप्रीमो सुदेश और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी की प्रतिष्ठा दावं पर

by bnnbharat.com
December 8, 2019
in समाचार
तीसरा चरणः आजसू सुप्रीमो सुदेश और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी की प्रतिष्ठा दावं पर

तीसरा चरणः आजसू सुप्रीमो सुदेश और झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी की प्रतिष्ठा दावं पर

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः तीसरे चरण का चुनाव कई मायनों में अहम होगा. कई हैवीवेट उम्मीदवारों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी हुई है. खास कर आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो व झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक भविष्य का भी फैसला होगा.

सुदेश कुमार महतो लगातार तीन चुनाव हार चुके हैं. उन्हें हार के सिलसिले को जीत में बदलना बड़ी चुनौती होगी. इसी तरह बाबूलाल भी लगातार चुनाव हारे हैं, उन्हें अपनी पार्टी के साथ खुद को स्थापित करना होगा.

सिल्ली में इस बार भी आजसू सुप्रीमो सुदेश के सामने झामुमो की सीमा देवी हैं. वहीं धनवार में बाबूलाल के सामने माले के राजकुमार यादव, बीजेपी के लक्ष्मण सिंह और झामुमो के निजामुद्दीन अंसारी हैं. तीनों उम्मीदवार बाबूलाल को चुनौती दे रहे हैं.

बीजेपी को अपना गढ़ बचाने की है चुनौती

तीसरे चरण में होने वाले 17 सीटों में से 10 सीटों पर बीजेपी के सीटिंग एमएलए हैं. इसलिए बीजेपी के सामने अपना गढ़ बचाने की भी चुनौती है. इस चरण में कोडरमा, रामगढ़, सिमरिया, मांडू, रांची, खिजरी, हटिया, बरकट्ठा, हजारीबाग, बरही, बड़कागांव, धनवार, बेरमो, सिल्ली, गोमिया और कांके में चुनाव होना है.

इसमें रांची भी हॉट सीट मानी जा रही है. यहां बीजेपी ने छठी बार सरकार में मंत्री रहे सीपी सिंह पर दावं लगाया है. उनके सामने झामुमो की महुआ मांझी व आजसू की वर्षा गाड़ी मुकाबले को दिलचस्प बना रही हैं.

मांडू में दो भाईयों के बीच ही मुकाबला

झामुमो का दामन छोड़ बीजेपी में आए जय प्रकाश भाई पटेल को खुद को साबित करने की चुनौती है. झामुमो ने उनके ही बड़े भाई राम प्रकाश भाई पटेल को मैदान में उतारा है.

वहीं आजसू के तिवारी महतो मुकाबले को दिलचस्प बनाने में लगे हुए हैं. बेरमो में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह अपनी जमीन बचाने में लगे हैं. राजेंद्र सिंह पांच बार विधायक रह चुके हैं. पिछले चुनाव में उन्हें बीजेपी के योगेश्वर महतो बाटुल ने पटखनी दी थी. इस पर भी राजेंद्र सिंह के सामने बीजेपी के योगेश्वर महतो बाटुल हैं.

बरही में दो चोला बदलने वालों के बीच जंग

बरही में दो चोला बदलने वालों के बीच जंग है. कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए मनोज यादव और बीजेपी से कांग्रेस में शामिल हुए उमाशंकर अकेला के बीच जंग होगी. दोनों ने टिकट के लिए ऐन मौके पर पाला बदला था.

वहीं बरकट्ठा में जानकी यादव के सामने निर्दलीय लड़ रहे अमित यादव और झाविमो के बटेश्वर मेहता मुकाबले को दिलचस्प बना रहा हैं.

इन सीटों पर भी होगा नेक टू नेक फाइट

सिमरिया में बीजेपी के रामदेव गंझू, आजसू के मनोज चंद्रा के बीच मुकाबला दिलचस्प होगा. गोमिया में झामुमो की बबिता देवी, व आजसू के डॉ लंबोदर महतो के बीच मुकाबला है. लेकिन निर्दलीय लड़ रहे माधवलाल सिंह मुकाबले को रोचक बना रहे हैं.

हटिया सीट में बीजेपी के नवीन जायसवाल और कांग्रेस के अजयनाथ शाहदेव के बीच नेक टू नेक फाइट है. कोडरमा में बीजेपी की नीरा यादव और बीजेपी से आजसू का दामन थामने वाली शालिनी गुप्ता के बीच रोचक मुकाबला होगा.

कांके में बीजेपी के समरी लाल और कांग्रेस के सुरेश बैठा आमने सामने हैं. रामगढ़ में आजसू की सुनीता चौधरी के सामने कांग्रेस की ममता देवी, बीजेपी के रंजय प्रसाद मैदान में हैं. बीजेपी ने रामगढ़ में 10 साल बाद अपनी उम्मीदवार दिया है.

इन सीटों पर भी रहेगी नजर

खिजरी में बीजेपी के रामकुमार पाहन और झाविमो के अंतु तिर्की आमने-सामने हैं. वहीं ईचागढ़ में बीजेपी के साधु चरण महतो, आजसू के हरेलाल महतो और झामुमो की सविता महतो मुकाबले को दिलचस्प बना रही हैं. हजारीबाग में बीजेपी के मनीष जायसवाल के सामने कांग्रेस के आरसी मेहता हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंप्यूटर की स्पीड बढ़ने के लिए अपनाएं ये तरीके

Next Post

सर्दी खांसी से बचना चाहते हैं तो चाय में डालें बस ये 4 चीजें

Next Post
सर्दी खांसी से बचना चाहते हैं तो चाय में डालें बस ये 4 चीजें

सर्दी खांसी से बचना चाहते हैं तो चाय में डालें बस ये 4 चीजें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d