BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

UP में वैक्सीनेशन का तीसरा फेज शुरू, कानून मंत्री पाठक ने लगवाई पहली डोज

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
UP में वैक्सीनेशन का तीसरा फेज शुरू, कानून मंत्री पाठक ने लगवाई पहली डोज
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: यूपी में वैक्सीनेशन का तीसरा फेज एक अप्रैल से शुरू हो गया है. इसमें 45 साल से ज्यादा उम्र वाले यानी 1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. गुरुवार को कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में टीका लगवाया.

बता दें, इस आयु वर्ग में करीब 2.25 करोड़ लोगों को टीका लगना है. पूरे प्रदेश में 5500 सेंटर्स पर वैक्‍सीनेशन क‍िया जा रहा है. लखनऊ के प्रमुख 35 सरकारी अस्पतालों में सोमवार से शनिवार तक वैक्सीनेशन की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा 39 CHC-PHC पर सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शुक्रवार को वैक्सीनेशन होगा.

राजधानी में बुधवार को 93 अस्पतालों में कुल मिलाकर 4,803 ने वैक्सीन लगवाई. इनमें 2,719 पुरुष तो वहीं 2,084 महिलाओं ने भी वैक्‍सीन लगवाई. 371 हेल्थ केयर वर्करों ने पहली डोज लगवाई और 41 ने दूसरी डोज लगवाई.

45 वर्ष से अधिक बीमार 961 व्यक्तियों को पहली डोज दी गई. बता दें, सरकारी अस्पतालों में कोरोना का टीका निशुल्क लगाया जाएगा. वहीं, प्राइवेट अस्पतालों में प्रति डोज के हिसाब से 250 रुपए लिए जाएंगे.

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 45 वर्ष से ऊपर वाले लोगों की अधिक संख्या को देखते हुए सोमवार, गुरुवार और शक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी टीकाकरण किया जाएगा.

टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल पर जाकर प्री ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. जो लोग ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाते है, वो स्वयं अपना आधार कार्ड या कोई पहचान पत्र लेकर वैक्सीनेशन सेंटर पर पंजीकरण करके टीकाकरण करा सकते हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिहार में बंपर बहाली को मिली स्वीकृति, 5437 पद होंगे सृजित

Next Post

टीम इंडिया के अगले कप्तान बन सकते हैं ऋषभ पंत: मो. अजहरुद्दीन

Next Post
टीम इंडिया के अगले कप्तान बन सकते हैं ऋषभ पंत: मो. अजहरुद्दीन

टीम इंडिया के अगले कप्तान बन सकते हैं ऋषभ पंत: मो. अजहरुद्दीन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d