BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इस बच्चे का दूध का दांत सबसे लंबा, बन गया विश्व रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
इस बच्चे का दूध का दांत सबसे लंबा, बन गया विश्व रिकॉर्ड
Share on FacebookShare on Twitter

बीएनएन डेस्क : छोटे बच्चों की टूटे हुए दूध के दांत को लेकर आपने कई किस्से कहानियां सुने होंगे जैसे दूध के टूट हुए दांत को यदि तकिए के नीचे रखकर सोते हैं तो रात में बच्चों में मिलने के लिए परी आती है और दूध के दांत लेकर चली जाती है और बदले में सोने के सिक्के देकर जाती है, लेकिन हाल ही में एक 9 साल के बच्चे को अपने टूटे हुए दांत के कारण शानदार उपहार मिला है. यदि आप सोच रहे हैं कि सच में उससे मिलने परी आ गई तो ऐसा नहीं है. दरअसल 9 साल के बच्चे ल्यूक बोल्टन का नाम टूट हुए दांत के कारण गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है.
कनाडा में रहता है ल्यूक
कनाडा में रहने वाले ल्यूक बोल्टन ने अपने दूध के टूटे हुए दांत के कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में इतनी कम उम्र में नाम दर्ज कराया है. ल्यूक के टूटा दांत दुनिया का सबसे लंबा दूध का दांत है और यह एक नया रिकॉर्ड है. हाल ही में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक ब्लॉग के जरिए बताया है कि ल्यूक बोल्टन का दांत सितंबर 2019 में निकाला गया था, तब उसकी उम्र 8 साल थी. ल्यूक के दांत की लंबाई 2.6 सेंटीमीटर है. ल्यूक ने अपने दांत को सभी लोगों को दिखाने के लिए शोकेस में रखा था. हाल ही में जब ल्यूक को बताया गया कि उसका टूटा हुआ दूध का दांत दुनिया का अब तक का सबसे लंबा दांत है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
पहले कर्टिस बैडी ने नाम था यह रिकॉर्ड
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक ल्यूक अब वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुके हैं. इससे पहले यह विश्व रिकॉर्ड कर्टिस बैडी के नाम था, जिनके दूध के दांत की लंबाई 2.4 सेंटीमीटर थी. ल्यूक के पिता का कहना है कि मुझे इस बात पर हैरानी होती है कि इतना लंबा दांत उनके बेटे के मुंह में था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विरोध की ब्यूटी क्वीनः सेना की निर्ममता को बयां करते करते रो पड़ी, इंटरनेशनल कम्यूनिटी से मांगी मदद

Next Post

वॉशिंगटन को चीन ने किया आगाह- उम्मीद है बहकावे में नहीं आएगा पड़ोसी देश

Next Post
वॉशिंगटन को चीन ने किया आगाह- उम्मीद है बहकावे में नहीं आएगा पड़ोसी देश

वॉशिंगटन को चीन ने किया आगाह- उम्मीद है बहकावे में नहीं आएगा पड़ोसी देश

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d