रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि बजट में सरकार के लोगों की अनुभवहीनता एवं विकास विरोधी सोच स्पष्ट झलक रही है.
प्रकाश ने कहा कि इस बजट से विकास की रफ्तार धीमी होगी. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को झटका लगेगा, किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगार सभी निराश हुए हैं.
उन्होंने कहा कि यह सरकार सिर्फ वोट के लिये लंबी घोषणाओं का जाल बिछाया, जिसकी पोल आज पूरी तरह खुल चुकी है.

