10 करोड़ डिग्री सेल्सियस की चमक ने असली को भी छोड़ा पीछे
नई दिल्ली:- साउथ कोरिया ने भी अपना खुद का सूरज बना लिया है. कई मायने में तो यह असली से भी ज्यादा शक्तिशाली दिख रहा है. साउथ कोरिया एक आर्टिफिशियल सूरज को 100 मिलियन डिग्री सेल्सियस से अधिक के तापमान पर 20 सेंकड के लिए चमकाने में कामयाब हुआ है. और इसी के साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित हो गया है. प्राकृतिक सूरज के केंद्र का तापमान 15 मिलियन डिग्री सेल्सियस है.
रिपोर्ट के मुताबिक दक्षिण कोरिया के वैज्ञानिकों ने KSTAR नाम की सुपरकंडक्टिंग फ्यूजन डिवाइस का इस्तेमाल आर्टिफिशियल सूरज के तौर पर प्रयोग के लिए किया. फ्यूजन के लिए वैज्ञानिकों ने हाइड्रोजन से प्लाज्मा लिया, जो गर्म आयनों से बना था जिनका तापमान 100 मिलियन डिग्री से अधिक था.
वैज्ञानिकों ने 100 मिलियन डिग्री सेल्सियस पर 20 सेंकड के लिए कृत्रिम सूरज को चमकाकर एक विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है.

