BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यह चुनाव आने वाले समय में झारखंड की तकदीर को बदलने वाला हैः जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
December 4, 2019
in समाचार
यह चुनाव आने वाले समय में झारखंड की तकदीर को बदलने वाला हैः जेपी नड्डा

यह चुनाव आने वाले समय में झारखंड की तकदीर को बदलने वाला हैः जेपी नड्डा

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्जा ने कहा है कि-यह चुनाव किसी को विधानसभा का सदस्य, मुख्यमंत्री या मंत्री बनाने का नहीं है. यह चुनाव आने वाले समय में झारखंड की तकदीर को बदलने वाला है.

7 तारीख को आपका मत सिर्फ इसलिए ना पड़े कि देव कुमार धान को जिताना है बल्कि इसलिए पड़े कि एक स्थिर सरकार के लिए भाजपा को जिताने के लिए पड़ना चाहिए. नड्डा बुधवार को मांडर में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनायी. इससे 5 साल एक स्थिर और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार मिली. मजबूत वोट से मजबूत लोकतंत्र बनता है.

2014 से पहले व्याप्त था भ्रष्टाचार-

2014 लोकसभा चुनाव से पूर्व देश में क्या होता था? भ्रष्टाचार व्याप्त था जनता पिस रही थी. कुछ नहीं बदलने वाला ऐसा वातावरण था. 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने उसके बाद से कार्य संस्कृति बदल गई. जो भ्रष्ट नेता थे वह जेल में है या बेल में है और जेल जाने के लिए तैयार हो रहे हैं.

पाकिस्तान पर कसा तंज-

पाकिस्तान आए दिन अटैक करता था तकलीफे पैदा करता था. मोदी ने एक सर्जिकल स्ट्राइक किया तो पाकिस्तान तिलमिला गया. पाकिस्तान ने सोचा ऐसा गलती से हो गया होगा और फिर हमला हुआ. मोदी ने पाकिस्तान को कह दिया था कि तुमने बहुत बड़ी गलती कर दी है भारत के सैनिक घर में घुस कर मारेंगे और फिर बालाकोट में घुसकर मारा भी.

नक्सलवाद को नेस्तनाबूद किया जाएगा

झारखंड में नक्सलवाद था. आप शाम में यहां घूम नहीं सकते थे. पर अब घूम रहे हैं. एक बार फिर से भाजपा को वोट दें, नक्सलवाद को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा. आपने मजबूत नेतृत्व दिया तो मोदी जी ने 70 साल की बीमारी धारा 370 को खत्म कर दिया अब कन्याकुमारी से लेकर जम्मू कश्मीर तक सभी संविधान के दायरे में आ गए.

धारा 370 हटाने के बाद जम्मू-कश्मीर भी शांति के साथ आगे बढ़ रहा है. अभी एनआईए का बिल पास किया है. पहले कोई आतंकवादी कोई घटना करके दूसरे देश में चला जाता था तो हम कार्रवाई नहीं कर पाते थे पर अब यहां घटना को अंजाम देने के बाद आतंकवादी जिस देश में भी जाएंगे एनआईए घुसकर कार्रवाई करेगी.

तीन तालाक पर भी बोले-

हमारी मुस्लिम बहनों पर ट्रिपल तलाक की तलवार लटक कही थी उसे मोदी ने समाप्त कर दिया. बांग्लादेश पाकिस्तान अफगानिस्तान इंडोनेशिया यह सभी मुस्लिम देश हैं और इनमें भी ट्रिपल तलाक को कानून से खत्म कर दिया गया था. यह हमारे यहां चल रहा था. राम जन्मभूमि का मामला लंबे समय से अदालत में अटका हुआ था. भाजपा ने अदालत में जल्दी ही सुनवाई पूरी करने की अपील की थी. इसके बाद इस पर सुनवाई पूरी हुई और शांतिपूर्ण तरीके से राम जन्मभूमि के मामले में सुप्रीम कोर्ट से आदेश आया.

दुनिया में छवि बड़ी हुई है. मोदी जब अमेरिका गए तो पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रोटोकॉल तोड़कर हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिल हुए.

जब डबल इंजन की सरकार चलती है तो विकास होता है

जब डबल इंजन की सरकार चलती है तो विकास होता है प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की शुरुआत की तो झारखंड में रघुवर दास ने मुख्यमंत्री किसान आशीर्वाद योजना इससे किसानों को डबल फायदा हुआ.

दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना भारत में चल रही है, इसकी शुरुआत बिरसा मुंडा की धरती से हुई. गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए ₹500000 की व्यवस्था की जाती है.

एक रुपए में ₹5000000 तक की रजिस्ट्री और वह भी महिलाओं के नाम पर कभी सोचा नहीं गया था. यह झारखंड में हुआ महिला सशक्तिकरण का आया बड़ा उदाहरण है.

कांग्रेस और जेएमएम का महा मिलावटी तालमेल है. यह कुर्सी से दूर रहें तो मछली की तरह छटपटाते हैं. भाजपा है जो आपकी सेवा में दिन रात लगी है. फिर से निवेदन है की 7 तारीख को पूरी ताकत लगाकर भाजपा को जिताये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

LPG टैंकर में हुआ धमाका, 18 भारतीयों की मौत, 130 से ज्‍यादा घायल

Next Post

समय पर काम नहीं करने वाले संवेदक पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा : सचिव

Next Post
समय पर काम नहीं करने वाले संवेदक पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा : सचिव

समय पर काम नहीं करने वाले संवेदक पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाएगा : सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d