मुंगेर: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में होने वाले मतदान को लेकर अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधन करने को लेकर बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं का तूफानी दौरा जारी है. इसी क्रम में मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के सीता कुंड के पास शीतलपुर वाल्मीकि खेल मैदान में शनिवार को बीजेपी प्रत्याशी प्रणव यादव के पक्ष में चुनावी सभा का आयोजन किया गया.
इस सभा में संबोधन के लिए बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस, बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव एवं मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह हेलीकॉप्टर से पहुंचे. चुनावी सभा में सैकड़ों की संख्या में लोग नेताओं को सुनने के लिए पहुंचे. इस मौके पर मंच पर अतिथियों का स्वागत बीजेपी प्रत्याशी प्रणव यादव ने फूल माला पहनाकर और सोल प्रदान कर की और उन्हें मुंगेर की बड़ी दुर्गा मंदिर का तैल चित्र भी प्रदान किया. अतिथियों ने प्रणव यादव का हौसला बढ़ाते हुए उन्हे शुभकामनाएं दी.
वही सर्वप्रथम अपने संबोधन में मुंगेर के सांसद ललन सिंह ने कहा कि कोरोना काल के दौरान बिहार वापस आए प्रवासी मजदूरों की बेहतर रहने, खाने की व्यवस्था की गई. गरीब मजदूरों के खाते में पैसे भेजे गए. छठ पूजा तक केंद्र सरकार ने मुफ्त राशन की व्यवस्था की है. उन्होंने कहा कि मुंगेर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं जमालपुर एवं तारापुर विधानसभा क्षेत्र में भी एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी की जीत हो. इसके लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रचार प्रसार में लग जाएं. ललन सिंह ने जनसमूह को नारा दिया कि ‘इस बार प्रणव कुमार’. वहीं सांसद ने कहा कि बिहार सरकार बेहतर कार्य करते आ रही है. प्रणव यादव को जीता कर और बेहतर कार्य करने का संदेश मुंगेर विधानसभा की जनता दें.वही
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आरजेडी में शिष्टाचार नहीं है उन्हें छोड़कर सभी दल अलग हो चुके हैं. केंद्र सरकार के नेतृत्व में बिहार में बहुत काम हुआ है. 5 साल में हमलोग वन नेशन वन राशन कार्ड भी बनाकर लोगों को देंगे. बिहार में नीतीश कुमार बेहतर कार्य कर रहे हैं. फिर से नीतीश कुमार की सरकार को बनाने के लिए एनडीए के उम्मीदवार प्रणव यादव को कमल के निशान पर 28 अक्टूबर को मतदान करें.वही चुनावी सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा की
पीएम को सिर्फ राष्ट्र की चिंता है उन्हें ना ही घर ,ना ही जमीन के बारे में सोचते हैं वे सिर्फ130 करोड़ भारतीयों के लिए सोचते हैं.और उनके जीवन का छन छन और रक्त का कन कन केवल भारत माता के सपूतों के लिए एवं गरीबों के लिए समर्पित है. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इंजीनियर है वे पढ़ाई क्या होती है और पढ़ाई का महत्व क्या होता है वे जानते हैं.
वहीं उन्होंने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दूसरी ओर नौवीं फैल नेता है उनको यह भी नहीं पता कि मानव संसाधन कैसे बनता है और पढ़ाई का महत्व क्या होता है और यहां पर इंस्टिट्यूट कैसे तैयार कर सकते हैं.वहीं उन्होंने कहा कि इसलिए बिहार में रोजगार के लिए युवाओं के हाथ को काम देने के लिए जिस प्रकार की नीति नीतीश कुमार और मोदी जी के नेतृत्व में तैयारी हुई है वही नीति बिहार को आगे ले जाएगी बड़े स्वर्णिम बिहार की संकल्पना जो सभी ने मिलकर की है वह संकल्पना बिहार को आगे जाएगी उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 वर्षों से उनकी सरकार में सिर्फ अत्याचार, दुराचार,अनाचार और भ्रष्टाचार देखने को मिला सूबे में जब एनडीए की सरकार बनी तो इसका खात्मा हुआ.देवेंद्र फडणवीस ने एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए लोगों से कहा कि मोदी जी देश को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं उनका सपना है पूरा देश आत्मनिर्भर हो और साथ ही आत्मनिर्भर बिहार हो.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के प्रति खासे चिंतित हैं.वहीं उन्होंने कहा कि इस बार बिहार विधानसभा का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है एक सरकार जो आप लोग 5 साल के लिए चुन कर देते हैं लेकिन अगर वही सरकार चुनने में गलती हो जाए तो सरकार जिस प्रकार प्रताड़ित जनता को करती है उनका परिणाम आप लोगों ने राजद के समय में देख चुके हैं. इसलिए यह विधानसभा का चुनाव प्रधानमंत्री के भविष्य या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भविष्य का फैसला नहीं करने वाली है.यह चुनाव बिहार के युवाओं और बिहार के विकास के भविष्य का फैसला करने वाली है यह चुनाव बिहार के महिलाओं मजदूरों किसानों के भविष्य का फैसला करने वाली है.
उन्होंने कहा कि आप लोगों ने देखा जब 15 साल बिहार के अंदर राजद की सरकार थी और 15 सालों में बिहार के अंदर अत्याचार दुराचार अनाचार और भ्रष्टाचार की एक मालिका थी, जिस प्रकार से जंगलराज हम लोगों ने देखा जिस प्रकार से लोगों को प्रताड़ित होते देखा वह तो एनडीए की सरकार नीतीश कुमार के नेतृत्व में आई तो राजद ने जो 15 साल तक बिहार को घाव दिए उन पर मलहम लगाना पड़ा और तब जाकर बिहार विकास की पटरी पर वापस आया और जब बिहार विकास की पटरी पर वापस आया है और अब जब बिहार बदल रहा है जब बिहार एक नई उड़ान लेना चाहता है ऐसे समय में यहां पर चुनाव है.
यह चुनाव मामूली चुनाव नहीं है यह चुनाव बिहार की दिशा बदलने वाला बिहार को नई दिशा देने वाला चुनाव है.इसलि हम लोगों को विश्वास है कि एक बार पुनः एनडीए के नेतृत्व में बिहार में सरकार बनेगी. जिस प्रकार से गरीब कल्याण की योजनाएं चली गरीबों के लिए मकान गरीबों के लिए शौचालय गरीबों के लिए हर घर बिजली हर गरीब के घर में सिलेंडर अलग-अलग प्रकार से गरीबों के लिए योजनाएं चलाई गई गरीबों को लगा कि पहली बार हमारी सरकार है. वहीं उन्होंने कहा कि अब एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर और भी बेहतर काम किया जा रहा है.
उन्होंने मंच पर लोगों से आदेश लेकर प्रणब यादव को जीत की माला पहनाकर उन्हें शुभकामनाएं दी और लोगों से हाथ उठाकर प्रणव यादव के पक्ष में वोट करने की अपील की. पार्टी नेताओं के नाम के नारे लगे इस दौरान लोगों ने नरेंद्र मोदी ,जिंदाबाद नीतीश कुमार जिंदाबाद, जीतन राम मांझी जिंदाबाद, मुकेश सहनी जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए. वही इस मौके पर सभा को एनडीए प्रत्याशी प्रणव यादव के अलावे, प्रदेश मंत्री बेबी चंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश जैन, हम के जिला अध्यक्ष अरविंद निषाद, जेडीयू जिला अध्यक्ष संतोष सहनी, वीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश गोप ने भी सभा को संबोधित किया. वही सभा मंच का संचालन बीजेपी जिला अध्यक्ष राजेश जैन कर रहे थे.

