BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यह चुनाव झारखंड की तकदीर तस्वीर को बदलने और संवारने का हैः जेपी नड्डा

by bnnbharat.com
December 5, 2019
in समाचार
यह चुनाव झारखंड की तकदीर तस्वीर को बदलने और संवारने का हैः जेपी नड्डा

यह चुनाव झारखंड की तकदीर तस्वीर को बदलने और संवारने का हैः जेपी नड्डा

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा है कि इस चुनाव में ऐसे लोग भी आ रहे हैं जिन लोगों ने आपकी तिजोरी लूटने का काम किया है. ऐसे लोग भी सुंदर लुभावने वादे लेकर आपके पास पहुंच रहे हैं. कभी किसी नेता या पार्टी को इस बात पर वोट नहीं दें कि वह क्या करेगा बल्कि इस बात पर वोट दें कि उसने पीछे क्या किया है. बहुत सी पार्टियों ने लुभावने नारे दिए हैं उनके आधे नेता जेल में है और बाकी बेल में. नड्डा गुरुवार को जमुआ में आयोजित जनसभा में बोल रहे थे.

पुलवामा का बदला बालाकोट में लिया

वर्ष 2014 के पहले देश में क्या तस्वीर थी? क्या वातावरण था ? कभी 176000 करोड़ का घोटाला, कभी पनडुब्बी घोटाला, कभी कोयले का घोटाला. यूपीए की सरकार ने ना जमीन छोड़ी ना आसमान. पर आज क्या स्थिति है? आपने मोदी जी को देश का नेतृत्व करने का मौका दिया. यह मोदी हैं जिन्होंने डिफेंस की रणनीति तय की. घर में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की. पाकिस्तान तिलमिला गया उसने फिर से पुलवामा में हमला कराया.

मोदी ने पाकिस्तान से कहा, तुमने बहुत बड़ी गलती कर दी है इसका खामियाजा तुम्हें भुगतना पड़ेगा. और पुलवामा का बदला उन्होंने बालाकोट में लिया.

धारा 370 नासूर बना हुआ था

नड्डा ने कहा कि धारा 370 नासूर बना हुआ था. एक देश में दो विधान दो निशान नहीं चलेगा यह भाजपा ने कर दिखाया. पीएम मोदी की इच्छा शक्ति और अमित शाह की रणनीति ने धारा 370 को धराशाई कर दिया और जम्मू-कश्मीर को मुख्यधारा में शामिल कर दिया.

कश्मीर में भारत के कई कानून पहले लागू नहीं हो सकते थे. भ्रष्टाचार निरोधक कानून भी वहां लागू नहीं हो सकते थे. 3 परिवारों ने वहां भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया अब वहां जांच चल रही है. राम जन्मभूमि का मामला लंबे समय से लंबित था.

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया. जब मजबूत सरकार होती है तो मजबूत निर्णय होते हैं. जब मजबूत नेता के साथ मजबूत इरादे के साथ देश चलता है तो दुनिया उसके पीछे चलती है. अब भारत का प्रधानमंत्री अमेरिका के धरती पर जाता है तो प्रोटोकॉल तोड़कर अमेरिका का राष्ट्रपति उसका भाषण सुनने आता है. जिस चीन के साथ तकरार चलती है उसके साथ महाबलीपुरम में अनौपचारिक वार्ता चलती है.

समाज को तोड़ने की बात करती है कांग्रेस और जेएमएम

कांग्रेस जेएमएम हमेशा समाज को तोड़ने की बात करती है. आज उन्हें भी विकास की बात करनी पड़ रही है इसलिए नहीं कि उन्हें विकास पसंद है बल्कि इसलिए कि मोदी की वजह से अब विकास की बात जरूरी है.

आयुष्मान भारत सिर्फ झारखंड या देश मे नहीं बल्कि दुनिया में सबसे बड़ी योजना है. 1 साल के अंदर 57 लाख लोगों ने इसका फायदा उठाया है यह छोटी बात नहीं है.

2014 तक पूरे देश में 6 एम्स था मोदी जी ने 19 और मेडिकल कॉलेज खोल दिया देवघर में भी एम्स खोला गया है.

कांग्रेस, जेएमएम यह समाज को लड़ाने की बात करते हैं. जल जंगल जमीन की बात करने वाले इन्हीं लोगों ने आदिवासियों की जमीन लूटा. चुनाव धर्म और अधर्म की यह सेवा करने वालों और मेवा खाने वालों की यह विकास और विनाश की लड़ाई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जलते कोयले को जल्द बुझाएं अधिकारी : आनंद कुमार

Next Post

वर्षों से लटके राम मंदिर के मुद्दे को भाजपा की मजबूत सरकार ने सुलझा: योगी आदित्यनाथ

Next Post
वर्षों से लटके राम मंदिर के मुद्दे को भाजपा की मजबूत सरकार ने सुलझा: योगी आदित्यनाथ

वर्षों से लटके राम मंदिर के मुद्दे को भाजपा की मजबूत सरकार ने सुलझा: योगी आदित्यनाथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d