BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

ये लड़ाई किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं बल्कि नाला और संथालपरगना के हक और विकास की लड़ाई है: प्रवीण प्रभाकर

by bnnbharat.com
December 3, 2019
in Uncategorized
ये लड़ाई किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं बल्कि नाला और संथालपरगना के हक और विकास की लड़ाई है: प्रवीण प्रभाकर

ये लड़ाई किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं बल्कि नाला और संथालपरगना के हक और विकास की लड़ाई है: प्रवीण प्रभाकर

Share on FacebookShare on Twitter

जामताड़ा: पूर्व भाजपा प्रवक्ता व नेशनल पीपुल्स पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रवीण प्रभाकर ने आज नाला विधानसभा सीट पर नामांकन दाखिल किया. नाला से नौ बार विधायक रहे स्व विशेश्वर खां के पुत्र वरिष्ठ अधिवक्ता उत्तम खां भी उनके साथ नामांकन में विशेष रूप से उपस्थित थे. प्रभाकर ने दो सेट में नामांकन किया.

नामांकन के बाद प्रभाकर ने पत्रकारों से कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति या दल के खिलाफ नहीं है, बल्कि वह नाला और संथालपरगना के हक और विकास की लड़ाई लड़ रहे हैं. उनकी लड़ाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में विकास को नया आयाम दिया है, लेकिन झारखंड में विकास की गति और तेज करने की जरूरत है. प्रभाकर ने कहा कि वह छात्र जीवन में ही झारखंड आंदोलन में शामिल हो गए थे और अलग राज्य बनाने के लिए अपना कैरियर कुर्बान कर दिया. आज झारखंड की हालत देखकर दु:ख होता है. शहीदों के सपनों का झारखंड बनाने के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा.

प्रभाकर ने कहा कि नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) की स्थापना पूर्व लोकसभा अध्यक्ष स्व पी.ए संगमा ने की थी. इसे राष्ट्रीय दल की मान्यता प्राप्त है. स्व संगमा ने आदिवासियों और वंचितों के हक की लड़ाई को स्वर दिया था. उन्होंने बताया कि नाला विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करना उनका पहला लक्ष्य है. इसके अलावा संथालपरगना के विकास के लिए वह संघर्ष को आगे बढ़ाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

एक बार फिर पाक ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने की जवाबी कार्रवाई

Next Post

हिट एंड रन मामला: कांग्रेसी MLA की गाड़ी की टक्कर में 1 शख्स की मौत

Next Post
हिट एंड रन मामला: कांग्रेसी MLA की गाड़ी की टक्कर में 1 शख्स की मौत

हिट एंड रन मामला: कांग्रेसी MLA की गाड़ी की टक्कर में 1 शख्स की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d