BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यह सरकार का कर्तव्य, सरकार का प्रयास सार्थक हुआ : हेमन्त सोरेन

विमान से पहुंचे झारखण्ड के 180 श्रमिक व उनके बच्चे

by bnnbharat.com
May 28, 2020
in Uncategorized
यह सरकार का कर्तव्य, सरकार का प्रयास सार्थक हुआ : हेमन्त सोरेन

यह सरकार का कर्तव्य, सरकार का प्रयास सार्थक हुआ.. हेमन्त सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : एयर एशिया के विमान से आज राज्य के 180 श्रमिक अपने परिवार के साथ झारखंड पहुंच गए. इससे पूर्व झारखंड सबसे पहले पहल कर ट्रेन के माध्यम से श्रमिकों को वापस अपने घर ला चुका है.यह क्रम अब भी जारी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि यही मानवता है. इस कार्य में एलुमनाई नेटवर्क ऑफ नेशनल स्कूल ऑफ लॉ, बेंगलुरु का अहम योगदान रहा. इस तरह के कार्य से अन्य लोगों भी प्रेरित होंगे.

मुख्यमंत्री ने प्रारम्भ से ही कहा था कि आवश्यकता हुई तो राज्य सरकार श्रमिकों को विमान से अपने घर वापस लायेगी, और ऐसा हुआ भी.  विमान से झारखंड वापस लाने की अनुमति हेतु मुख्यमंत्री गृह मंत्री को दो बार पत्र भी लिख चुके हैं. मुख्यमंत्री का प्रयास सार्थक हुआ और मुंबई में फंसे झारखंड के करीब 180 प्रवासी श्रमिक अपने राज्य लौट आए. आज सुबह एयर एशिया की फ्लाइट से सभी झारखंड लौटे. लॉकडाउन के बाद यह देश में पहला मौका है, जब प्रवासी मजदूरों को विमान से अपने राज्य वापस लाया गया.

स्क्रीनिंग हुई, दिया गया भोजन, सम्मान रथ से सम्मान पूर्वक गए अपने घर

मुंबई से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे श्रमिकों की एयरपोर्ट पर मेडिकल स्क्रीनिंग की गई. साथ ही उन्हें भोजन का पैकेट और पानी का बोतल भी दिया गया. श्रमिकों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें पूरी गरिमा के साथ सम्मान रथ से उनके गंतव्य के लिए बस से रवाना किया गया.

किस जिले के कितने श्रमिक

मुंबई से रांची पहुंचे श्रमिकों में बोकारो के 05, धनबाद के 09, देवघर के 10, जामताड़ा के 02, गोड्डा के 01, गिरिडीह के 29, हजारीबाग के 41, कोडरमा के 11, चतरा के 05, गढ़वा के 02, पलामू के 09, पूर्वी सिहभूम के 03, पश्चिमी सिंहभूम के 08, गुमला के 01, सिमडेगा 28 और रांची जिला के 16 प्रवासी श्रमिक शामिल थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमण के खौफ के बीच जिले वासी बिजली की बेरुखी से परेशान

Next Post

धनबाद : जिला परिषद अध्यक्ष के भाई का बकरा चोरी, खोज रही पुलिस

Next Post
धनबाद : जिला परिषद अध्यक्ष के भाई का बकरा चोरी, खोज रही पुलिस

धनबाद : जिला परिषद अध्यक्ष के भाई का बकरा चोरी, खोज रही पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d