BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ये भारतीय बल्लेबाज है मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: जस्टिन लैंगर

by bnnbharat.com
November 13, 2020
in समाचार
ये भारतीय बल्लेबाज है मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी: जस्टिन लैंगर
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय टीम का बहुप्रतीक्षित ऑस्ट्रेलिया दौरा दो सप्ताह के बाद शुरू हो जाएगा. भारत को ऑस्ट्रेलियाई में 3-3 मैचों की वनडे और टी20 सीरीज के बाद चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. दोनों देशों के बीच 27 नवंबर को पहला वनडे मैच खेला जाएगा. इस दौरे पर चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी काफी रोमांचक होगी, लेकिन इस सीरीज में एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट मैच खेलने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली वापस लौट आएंगे. इस बीच कंगारू टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कोहली की तरीफ की है.

कोहली की अनुपस्थिति ऑस्ट्रेलिया के लिए फायदा साबित हो सकती है. ऐसा मुख्य कोच जस्टिन लैंगर को भी लगता है, क्योंकि विराट कोहली ने 2014/15 सीरीज के दौरान 692 रन बनाए थे और 2018-19 में जीती सीरीज में 300 के आसपास रन बनाए थे. 

ऐसे में विराट कोहली को ‘अब तक का सबसे अच्छा खिलाड़ी’ कहते हुए लैंगर ने कहा कि यह जानकर खुश होने की जरूरत नहीं है कि विराट कोहली टेस्ट सीरीज मिस करेंगे. लैंगर ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने यह पहले कहा है, वह शायद मेरे जीवन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं.”

लैंगर ने कहा है, “यह न केवल उनकी बल्लेबाजी. बल्कि उनकी ऊर्जा, खेल के लिए उनका जुनून, जिस तरह से वह मैदान में हैं. मैं विश्वास नहीं कर सकता कि वह जो कुछ भी करते हैं, उसमें वह ऊर्जा प्रदर्शित करते हैं. क्या हम खुश हैं कि वह नहीं खेल रहे हैं? तो इसका जवाब नहीं है, क्योंकि हम प्रतिस्पर्धा देखना चाहते हैं.” उन्होंने ये भी कहा, “निश्चित रूप से विराट के नहीं होने से इसका प्रभाव पड़ेगा, लेकिन हम यह भी जानते हैं कि भारत ने पिछली बार हमें हराया था, वे एक बहुत अच्छी टीम हैं.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गोला में हाथियों का तांडव, फसलों को किया तहस नहस

Next Post

अनोखा प्यार: राष्ट्रपति ने अपने पसंदीदा कुत्ते की लगवाई ‘सोने’ की मूर्ति

Next Post
अनोखा प्यार: राष्ट्रपति ने अपने पसंदीदा कुत्ते की लगवाई ‘सोने’ की मूर्ति

अनोखा प्यार: राष्ट्रपति ने अपने पसंदीदा कुत्ते की लगवाई 'सोने' की मूर्ति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d