BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है, मिशन है लड़ाई में जीत: PM मोदी

by bnnbharat.com
April 6, 2020
in समाचार
ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है, मिशन है लड़ाई में जीत: PM मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सोमवर छह अप्रैल को अपना 40वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं.

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारा स्थापना दिवस ऐसे समय पर आया है जब दुनिया मुश्किल वक्त से गुजर रही है. उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर कहा कि भारत दुनिया के उन देशों में से है जिसने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझा और इसके खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत की – ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है. लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है. विजयी होकर निकलना है.

आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है, और संकल्प एक है- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत. – कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए एक ‘आरोग्य सेतु ऐप’ विकसित किया गया है.

पीएम ने कहा कि हमारी पार्टी की स्थापना दिवस, एक ऐसे कालखंड में आया है, जब देश ही नहीं, पूरी दुनिया, एक मुश्किल वक्त से गुजर रही है. चुनौतियों से भरा ये वातावरण देश की सेवा के लिए, हमारे संस्कार, हमारे समर्पण, हमारी प्रतिबद्धता को और प्रशस्त करता है.

कोरोना का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा-

कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए भारत के अबतक के प्रयासों ने दुनिया के सामने एक अलग ही उदाहरण प्रस्तुत किया है. भारत दुनिया के उन देशों में है, जिसने कोरोना वायरस की गंभीरता को समझा और और समय रहते इसके खिलाफ एक व्यापक जंग की शुरुआत की.

भारत ने एक के बाद एक अनेक निर्णय किए, उन फैसलों को जमीन पर उतारने के भरसक प्रयास किया, सभी सरकारों को साथ लेकर आगे बढ़ने में काई कमी न रहे इसकी चिंता की.

लॉकडाउन का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि ‘भारत जैसा इतना बड़ा देश, 130 करोड़ लोगों का ये देश, लॉकडाउन के समय भारत की जनता ने जिस तरह की मेच्योरिटी दिखाई है, वो अभूतपूर्व है. कोई कल्पना नहीं कर सकता था कि इतने विशाल देश में, लोग इस तरह अनुशासन और सेवा भाव का पालन करेंगे.”

कल भी, रात को 9 बजे, हमने 130 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति के दर्शन किए हैं. हर वर्ग, हर आयु के लोग, अमीर गरीब, पढ़ा-लिखा हो, अनपढ़ हो, सभी ने मिलकर, एकजुटता की इस ताकत को नमन किया, कोरोना के खिलाफ लड़ाई का अपना संकल्प और मजबूत किया.

पीएम का पंच आग्रह

आप मेरे पंच-आग्रह मान सकते हैं, इसमें पहला आग्रह है, गरीबों को राशन के लिए अविरत सेवा अभियान. दूसरा आग्रह है कि अपने साथ ही आप 5-7 अन्य लोगों के लिए फेस-कवर बनवाएं और उनका वितरण करें.

तीसरा आग्रह है, धन्यवाद अभियान के लिए, पार्टी ने पांच अलग-अलग वर्ग बनाए हैं. पहला वर्ग – नर्सेस और डॉक्टर्स हों, दूसरा वर्ग – सफाई कर्मचारी तीसरा वर्ग – पुलिसकर्मी चौथा वर्ग- बैंक और पोस्ट ऑफिस के कर्मचारी, पांचवां वर्ग- आवश्यक सेवाओं में जुटे हुए सभी कर्मचारी.कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए एक ‘आरोग्य सेतु ऐप’ विकसित किया गया है.

मेरा चौथा आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसकी जानकारी दें और कम से कम 40 लोगों के मोबाइल में ये ऐप इंस्टॉल भी करवाएं. मेरा पांचवां आग्रह है कि इसमें प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता को खुद भी सहयोग करना है और 40 अन्य लोगों से भी PM-CARES फंड में सहयोग करने के लिए प्रेरित करना है.

पीएम ने कहा- ये लंबी लड़ाई है, न थकना है, न हारना है, लंबी लड़ाई के बाद भी जीतना है. विजयी होकर निकलना है. आज देश का लक्ष्य एक है, मिशन एक है, और संकल्प एक है- कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में जीत.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राजस्थान का जवान सीमा पर हुआ शहीद

Next Post

लॉकडाउन में कृषि कार्य निपटाने को लेकर बीएयू ने जारी की एडवाइजरी

Next Post
लॉकडाउन में कृषि कार्य निपटाने को लेकर बीएयू ने जारी की एडवाइजरी

लॉकडाउन में कृषि कार्य निपटाने को लेकर बीएयू ने जारी की एडवाइजरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d