BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ये है दुनिया की सबसे महंगी जेल जाने कैदी कैसे रहते है यहा

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कैदियों को दूसरे जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी

कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कैदियों को दूसरे जेलों में शिफ्ट करने की तैयारी

Share on FacebookShare on Twitter

वॉशिंगटन : दुनिया की सबसे महंगी ग्वांतानामो बे जेल एक बार फिर दुनियाभर में सुर्खियों में है. जब-जब अमेरिका में सत्ता परिवर्तन होता है तो यह जेल सुर्खियों में आ जाती है. पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद अब अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन ने पदभार ग्रहण करने के बाद जेल की औपचारिक समीक्षा शुरू की थी. तब बाइडन प्रशासन ने संकेत दिया था कि जल्द ही दुनिया की इस सबसे महंगी जेल को बंद किया जा सकता है. राष्ट्रपति बाइडन का लक्ष्य अपना कार्यकाल समाप्त होने के पूर्व इसे बंद करना है. आपको बता दें कि ग्वांतानामो बे जेल की एक सीक्रेट यूनिट (कैंप-7) को पहले ही बंद कर दिया है. यहां सजा काट रहे कैदियों को क्यूबा में एक अन्य अमेरिकी बेस पर स्थित जेल में शिफ्ट कर दिया गया है. ॉकैंप-7 को बेहद ही गुप्त कैदखाना माना जाता है.
दुनियाभर के खतरनाक आतंकियों का अड्डा है ये जेल
अमेरिका में 11 सितंबर, 2001 के आतंकवादी हमलों के बाद तत्कालीन बुश प्रशासन ने अफगानिस्तान और इराक के अलावा दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से कई खूंखार आतंकवादियों को पकड़कर इस ग्वांतानामो बे में बंद कर रखा है. 2002 में क्यूबा स्थित अमेरिकी सैनिक अड्डे जेल में बंद कैदियों की तस्वीरें पहली बार उजागर हुई थी. इस जेल में सभी कैदी हमेशा लोहे की बेड़ियों में जकड़े रहते हैं. इस जेल में अधिकांश ऐसे कैदी है, जिन्हें अमेरिकी सरकार आतंकवादी नेता घोषित कर चुकी है. इंटरनेशनल और रेड क्रॉस ने इन कैदियों से मानवीय व्यवहार की मांग की थी.
आइए जानते हैं किस कारण से खास ये जेल –

  • इस जेल में एक कैदी पर सालाना 5.6 करोड़ रुपए खर्च होते हैं. इस जेल में हर कैदी पर सालाना 9 लाख डॉलर यानी 5.6 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं.
  • अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन जेल रखरखाव पर हर साल करीब 9 अरब रुपए से ज्यादा खर्च करता है.
  • कोरोना महामारी के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि यदि बाइडन इस जेल को बंद करने का फैसला लेते हैं तो यह फायदे का सौदा होगा.
  • यदि अमेरिका इस जेल को बंद करता है तो उसे मानवाधिकार के उल्लंघन के आरोपों से मुक्ति मिल जाएगी. दरअसल इस जेल में कैदियों के भयावह यातनाएं दी जाती है.
    ओबामा भी कह चुके, बंद कर दो ये महंगी जेल
    गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ग्वांतानामो बे जेल को दुनिया का सबसे महंगी जेल कहा था. राष्ट्रपति पद ग्रहण करने के बाद ओबामा ने इसे बंद करने की बात कही थी. ओबामा ने कहा था कि वह अपने कार्यकाल में इस जेल को बंद करने का प्रस्ताव कांग्रेस में रखेंगे. ओबामा ने यहां तक कहा था कि यदि कांग्रेस ने इसकी मंजूरी नहीं दी तो वह अपने वीटो पॉवर का इस्तेमाल करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मधुबनी कांड: यह नरसंहार नहीं है, दोषियों को पकड़ा जाएगा- CM नीतीश

Next Post

कोरोना प्रतिबंध लागू करने पर भड़के लोग, पुलिस स्टेशन फूंका और आग के हवाले की गाड़ियां, तीन को लगी गोली

Next Post
… आग लगने पर ऐसे करें अपनी और दूसरों की सुरक्षा

कोरोना प्रतिबंध लागू करने पर भड़के लोग, पुलिस स्टेशन फूंका और आग के हवाले की गाड़ियां, तीन को लगी गोली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d