BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

ये वक्त सरकार-डॉक्टरों की शिकायत का नहीं: दिल्ली सरकार

by bnnbharat.com
June 30, 2020
in समाचार
ये वक्त सरकार-डॉक्टरों की शिकायत का नहीं: दिल्ली सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कोरोना के चलते अस्पतालों में हुई मौत के बाद शवों को लेकर हुई लापरवाही से जुड़ी एक याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार ने कहा कि फिलहाल यह समय दिल्ली सरकार या डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का नहीं है.

हमारे पास डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की काफी कमी है. दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि उनके चार डॉक्टरों की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो चुकी है. कई डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ भी कोरोना से संक्रमण के शिकार हैं. दिल्ली सरकार ऐसी स्थिति से निपटने की हर संभव कोशिश कर रही है.

दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट शवों की लापरवाही से जुड़े इस मामले में सुनवाई कर रहा था. कोर्ट के आदेश के बावजूद अस्पतालों में दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किए जाने को लेकर दिल्ली सरकार और एलएनजेपी अस्पताल के खिलाफ अवमानना याचिका दायर हुई थी.

अस्पतालों में कोर्ट के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा, इसे लेकर बनाए गए कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे और कुछ की कवरेज मीडिया में भी हुई थी. उसी के आधार पर दिल्ली सरकार और एलएनजेपी अस्पताल के खिलाफ अवमानना याचिका कोर्ट में दाखिल की गई थी.

इस याचिका में कहा गया है कि शवों का सही तरीके से डिस्पोजल नहीं हो पा रहा है. अस्पतालों में जीवित मरीजों के बीच में ही शव काफी समय तक पड़े रह रहे हैं. अस्पताल की लॉबी से लेकर मोर्चरी तक में शवों को लेकर अव्यवस्था का आलम है.

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिग्विजय पर भ्रामक ट्वीट का आरोप, BJP ने क्राइम ब्रांच से की शिकायत

Next Post

बैन के बाद टिकटॉक को ऐप स्टोर और प्ले स्टोर से हटाया गया

Next Post
बैन के बाद टिकटॉक को ऐप स्टोर और प्ले स्टोर से हटाया गया

बैन के बाद टिकटॉक को ऐप स्टोर और प्ले स्टोर से हटाया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d