दिल्ली: संसद में गुरुवार को नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दिल्ली में हुए हिंसा का मुद्दा उठा. राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसदों ने दिल्ली हिंसा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच सभापति वेंकैया नायडू ने लगातार विरोध प्रदर्शन के दौरान हो रही नारेबाजी पर विपक्षी सांसदों को फटकार लगाई. उन्होंने कहा यहां कोई नारा नहीं लगेगा, क्योंकि यह संसद है कोई बाजार नहीं.
वहीं, दिल्ली में हिंसा के मुद्दे पर कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के भारी हंगामे के कारण गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर करीब 12 बजे दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई.

