रांची: ये रांची नगर निगम है. इसकी कार्यशैली बताने के लिए यह बोर्ड ही काफी है. हालांकि निगम की कार्यशैली आये दिन चर्चा में बनी रहती है. ये बोर्ड भी इसी कड़ी को आगे बढ़ा रही है.
हरमू-एचईसी बाईपास रोड का नामाकरण कारगिल के शहीद नागेश्वर महतो के नाम पर हुआ है. इसका बोर्ड भी नगर निगम ने नागेश्वर महतो फ्यूल सेंटर के समीप चौराहे पर लगाया है. इसमें उनकी पुण्य्तिथि 13.06.1999 बताई गई है. नगर निगम के जानकारों ने ‘पुण्यतिथि’ की जगह ‘पुन्यतिथि’ लिख दिया है.

