रंजीत कुमार की रिपोर्ट,
सीतामढ़ी(Bihar):ये है सीतामढ़ी के 10 पर्सेंट कमीशन वाले मुखिया जी फोन पर नल जल के तहत हुए काम का वार्ड सदस्य से कमीशन मांग कर रहे हैं. मुखिया जी का ये ऑडिओ सामने आने के बाद से बिहार में नल जल को लेकर जो बड़े घोटाले की बात बार बार कही जाती है उस बात को मुखिया जी ये ऑडियो सही साबित कर रहा है. दरअसल रामपुर परोड़ी पंचायत के मुखिया रामा शंकर दास जो अपने पंचायत के वार्ड 17 के वार्ड सदस्य गांधी देवी से से फोन पे कमिशन की बात कर रहे हैं मुखिया जी घरारी बेचकर भी वार्ड मेंबर को कमीशन की राशि चुकता कर देने के लिए धमका रहे हैं मुखिया जी का कहना है कि वह कहीं से भी उनके कमीशन के पैसे उन्हें पहुंचा दें यह मुखिया नल जल योजना के तहत हुए काम के एवज में घूस के तौर पर कमीशन मांग रहा है.
दरअसल ऑडियो में वार्ड सदस्य अपने परिवार के लोगों का तबीयत खराब होने का हवाला देती है इससे मुखिया जी कहते हैं कि तबीयत खराब होने का हिसाब किताब से क्या लेना देना है आप मुझे मेरा कमीशन पहुंचा दीजिए पांच परसेंट मेरे सचिव तथा पांच परसेंट मेरा कमीशन किसी हालात में चाइए यह ऑडियो सामने आने के बाद से नल जल योजना में कमीशन खोरी और घूसखोरी की पोल खोलकर रख दी है.
Audio Sune

