BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सर! आलू का क्या रेट है, खाना मिलेगा क्या ?

by bnnbharat.com
March 26, 2020
in Uncategorized
सर! आलू का क्या रेट है, खाना मिलेगा क्या ?

सर! आलू का क्या रेट है, खाना मिलेगा क्या ?

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: कोरोना वायरस से संबंधित सूचना लेने के लिए बने कंट्रोल रूम में लोग इस तरह के पूछ रहे हैं सवाल
सर! आलू का क्या रेट है, खाना मिलेगा क्या? बाबा चावल नहीं मिल रहा है, आपके पास मिल जायेगा क्या? कुछ इस तरह के सवालों से जिला कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारियों व कर्मचारियों को पाला पड़ रहा है.

Also Read This: लॉकडाउन स्थिति बनाए रखने को लेकर DDC ने किया प्रखंड का निरीक्षण

यह कंट्रोल रूम केवल कोरोना वायरस से संबंधित सूचना लेने और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचना पहुंचाने के लिए बनाया गया है. लेकिन, लोग कोरोना की सूचना के अलावा कुछ इस तरह की जानकारी भी मांग रहे हैं.

इस संबंध में जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी व डीपीआरओ वीरेंद्र कुमार चौबे ने बताया कि लोगों ने जिस तरह से सवाल पूछ रहे हैं, उसको लेकर हम लोगों ने सब्जी, आटा, दाल, चावल के भाव भी मंगा लिए हैं. इतना ही नहीं, लोग चीनी, सोयाबीन के भी दाम पूछ रहे हैं. इस तरह के फोन केवल 1950 में आ रहे हैं.

25 मार्च को गैस सिलिंडर से संबंधित 33 फोन आ चुके हैं. वहीं, मेडिकल फैसीलिट से संबंधित 217, खाद्यापूर्ति से संबंधित 15 और मजदूर से संबंधित एक फोन आये थे. कंट्रोल रूम में पिछले तीन दिनों में 495 लोगों के फोन आ चुके हैं. इनमें केवल 26 मार्च को दोपहर तक 114 लोगों का फोन आ चुका है.

Also Read This: होम डिलीवरी के माध्यम से कराई जाए दवा की आपूर्ति

किस तरह के आ रहे हैं फोन:

1- एक महिला ने फोन किया और कहा कि उसके दो बच्चे हैं, पति दिहाड़ी मजदूर है, सब बंद है, तो हमने अपने पति से पूछा तो उसने बताया कि जिसने यह सब बंद कराया है. वही खाना देगा और आपका नंबर दे दिया, यहां खाना मिलेगा क्या? तभी अधिकारी ने बताया कि इसके लिए दाल-भात केंद्र जाए.

2- गैस वाले होम डिलीवरी नहीं कर रहे हैं, क्या आपलोग करवा सकते हैं? हालांकि, उस व्यक्ति को जानकारी दे दी गयी.

3- आलू का क्या भाव है? नमक 18 रुपये पैकेट मिल रहा है इससे कम में आपके पास नमक है क्या ?

कंट्रोल रूम में 51 लोगों की टीम काम कर रही है

जिला कंट्रोल रूम में कुल 51 लोगों की टीम काम कर रही है. सारे लोग दिन-रात काम कर रहे हैं. तीन शिफ्ट में काम हो रहे हैं. यहां एक साथ दो फोन नंबर 104, 1950 काम कर रहा है. इसमें अधिकारियों के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर भी हैं. बताया गया कि अब तक 1950 में 800 कॉल आ चुके हैं. कंट्रोल रूम में एक इंस्पेक्टंर रैंक के अधिकारी और सदर अस्‍पताल के तीन डॉक्टर हैं जो तीन शिफ्ट में काम कर रहे हैं.

क्वारेंटाइन से संबंधित ज्यादा कॉल

कंट्रोल रूम के डॉक्टार वत्स‍ल ने बताया कि गुरुवार को ज्यादातर क्वाररेंटाइन से संबंधित कॉल आये हैं. आसपास के लोग अपने ही पड़ोसी के बारे में सूचना दी है. सूचना सही पाये जाने पर उनसे लक्षण पूछे जाते हैं, पहले किसी तरह की कोई बीमारी थी या नहीं इस बारे में पूछा जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लॉकडाउन स्थिति बनाए रखने को लेकर DDC ने किया प्रखंड का निरीक्षण

Next Post

रोटेशन में ड्यूटी करेंगे दिल्ली पुलिस के 33 फीसदी कर्मचारी, अफसर

Next Post
रोटेशन में ड्यूटी करेंगे दिल्ली पुलिस के 33 फीसदी कर्मचारी, अफसर

रोटेशन में ड्यूटी करेंगे दिल्ली पुलिस के 33 फीसदी कर्मचारी, अफसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d