MUMBAI: हाल ही पायल घोष ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने पीएम मोदी, पीएमओ और महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा को टैग किया. इस ट्वीट में पायल ने लिखा, ‘ये माफिया गैंग मुझे मार डालेंगे सर और रेखा शर्मा मैम और मेरी मौत को सुसाइड या कुछ और बता डालेंगे.’
इस ट्वीट के कुछ घंटे बाद पायल घोष ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने एक बार फिर पीएम मोदी, पीएमओ, गृह मंत्रालय और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया. इसमें पायल ने लिखा, ‘ऐसा लग रहा है कि वे सुशांत की तरह मेरे मरने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई है और मेरी मौत बॉलीवुड के अन्य अभिनेताओं की तरह एक रहस्य बन जाएगी.’
इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट में पायल घोष ने ऋचा चड्ढा ने बिना शर्त माफी मांग ली थी, लेकिन कोर्ट से बाहर आने के पायल घोष ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया था. दरअसल अनुराग कश्यप पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए अभिनेत्री ने ऋचा चड्ढा का जिक्र किया था.
ऋचा चड्ढा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले की कॉपी को साझा करते हुए बताया था कि वह केस जीत गई हैं. उन्होंने फैसले के कॉपी साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, ‘हम जीत गए, सत्यमेव जयते ! मैं बॉम्बे हाईकोर्ट की आभारी हूं. यह फैसला अब सार्वजनिक रिकॉर्ड में है. आसानी से हाई कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध है. आपके समर्थन के लिए शुक्रिया. अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को है, जोकि इस फैसले में बताया गया है.’ ऋचा चड्ढा के इस पोस्ट के बाद पायल घोष ने ट्विटर पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘जब फैसला विचाराधीन है और अभी तक आया नहीं है तो मिस चड्ढा कैसे केस जीतने का दावा कर सकती हैं. मैं 12 अक्तूबर को मामले को निपटाने के लिए हाई कोर्ट के सुझाव को मानने के लिए सहमत हूं. “

