BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

AIIMS में सबसे पहले इस शख्स को लगा टीका

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
AIIMS में सबसे पहले इस शख्स को लगा टीका
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: दिल्ली के AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) में एक सफाई कर्मी को सबसे पहले कोरोना का टीका लगाया गया है. इस सफाई कर्मी का नाम मनीष कुमार है. इसके साथ ही वह दिल्ली के AIIMS में कोरोना का टीका लेने वाले सबसे पहले शख्स बन गए हैं.

इस मौके पर वहां केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन और AIIMS के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया भी मौजूद थे. इतना ही नहीं AIIMS के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने भी कोरोना का टीका लगवाया है.

जाहिर है कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों के बीच में काफी अफवाह भी है. ऐसे में AIIMS डायरेक्टर के वैक्सीन लगवाने से लोगों के बीच एक सकारात्मक संदेश जाएगा और लोगों के बीच वैक्सीन को लेकर अफवाह पर विराम लगेगा. इसके अलावा नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल को भी कोरोना का टीका लगाया गया है.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोविड-19 के खिलाफ विश्‍व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की. इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ भारत के सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के 3006 टीकाकरण केन्‍द्र आपस में जुडे रहे.

बता दें कि पहले चरण के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इसके लिए कुल 3006 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं. पहले दिन तीन लाख से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 के टीके की खुराक दी जाएगी.

सरकार के मुताबिक, सबसे पहले एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों, अग्रिम मोर्चे पर काम करने वाले करीब दो करोड़ कर्मियों और फिर 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीके की खुराक दी जाएगी. 

बाद के चरण में गंभीर रूप से बीमार 50 साल से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण होगा. स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों पर टीकाकरण का खर्च सरकार वहन करेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रेलवे ने शुरू की सुविधा, यात्रियों को फिर से मिलेगा मनपसंद खाना

Next Post

प्रेमिका को वीडियो कॉल कर प्रेमी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Next Post
पांचवी कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

प्रेमिका को वीडियो कॉल कर प्रेमी ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d