नई दिल्ली: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली में सोमवार को नागरिकता संशोधन कानून को लेकर हुई हिंसा को लेकर बीजेपी को जिम्मेदार बताते हुए कहा कि यह दंगा एक पूर्व विधायक और भाजपा नेता के उकसाने का परिणाम था. जिसमे पुलिस भी शामिल रही.
उन्होने ट्वीट किया, ”यह दंगा एक पूर्व विधायक और भाजपा नेता के उकसाने का परिणाम था. इसमें पुलिस के शामिल होने के भी स्पष्ट सबूत हैं. पूर्व विधायक को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए. हिंसा को नियंत्रित करने के लिए तत्काल कदम उठाए जाने चाहिए, नहीं तो यह और फैलेगी.”

