रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आपदा की इस घड़ी हमें सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों, झूठी-भ्रामक खबरों एवं अफवाहों से सचेत रहते हुए एक दूसरे का साथ देना है. आपस में दूरी बनाएं, लेकिन दिलों को जोड़े रखें,
इसके लिए मैं सदैव हर एक झारखंडवासी का आभारी रहूंगा.
इसलिए कहा ऐसा…
मुख्यमंत्री को विडियो साझा कर जानकारी दी गई कि रांची के आजाद बस्ती में जांच का नमूना संग्रह करने गए स्वास्थ्य व पुलिस कर्मियों का स्वागत बस्ती के लोगों ने किया. जांच के क्रम में सभी ने ताली बजाई और हर संभव सहयोग करने का भरोसा स्वास्थ्य कर्मियों को दिया.
मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से वेल्लोर में फंसे झारखण्डवासियों की मदद करने का आग्रह किया है.
Also Read This: ब्रेकिंग: झारखंड के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव
किराया नहीं दे पा रहें हैं लोग
मुख्यमंत्री को बताया गया कि धनबाद समेत अन्य जगहों से कई लोग सीएमसी वेल्लोर ईलाज कराने गए थे. लॉकडाउन की वजह से वे वहीं फंस गए. अब वे लोग लॉज का किराया देने में असमर्थ हैं. मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपरोक्त अनुरोध तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से किया है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायता ऐप में आ रही दिक्कतों को जल्द ही दूर कर लिया जाएगा, इस निमित लगातार कार्य हो रहा है. एप्प का उद्देश्य राज्य के श्रमिक भाईयों को मदद प्रदान करने का है.
मुख्यमंत्री ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री से झारखंड के श्रमिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक तेलंगाना सरकार द्वारा दिए गए मदद का मैं आभारी हूं.
सिल्ली के 110 श्रमिक हैदराबाद में फंसे हैं
मुख्यमंत्री को बताया गया कि रांची स्थित सिल्ली प्रखंड के करीब 110 श्रमिक हैदराबाद में लॉकडाउन की वजह से फंसे हैं. लॉकडाउन के बाद से उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिली है. अब उनके पैसे व खाद्यान्न भी समाप्त हो रहे हैं.

