BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यह मंदिर का आरंभ नहीं एक नए युग का प्रारंभ है- सांसद रवि किशन

राम के लिए रो पड़े सांसद रवि किशन

by bnnbharat.com
August 5, 2020
in समाचार
यह मंदिर का आरंभ नहीं एक नए युग का प्रारंभ है- सांसद रवि किशन
Share on FacebookShare on Twitter

रवि सिंह,
UP:  गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन आज उस वक्त भाउक हो गए जब मीडिया ने उनसे राम मंदिर की स्थापना की बात की. उन्होंने कहां की आदरणीय मोहन भागवत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महन्थ नृत्यगोपाल जी महाराज और उनके कार्यसेवको ने जिन्होंने ररामजन्म भूमि के लिए अपने प्राण तक आहूत कर दिया. उनको नमन करता हूं.  उनके अथक प्रयास से आज हम फिर हिंदुत्व को एक उचित स्थान दिलाने में कामयाब हुए हैं इनके लिए इसके लिए महापुरुषों को कोटि-कोटि धन्यवाद.

सांसद रवि किशन ने इस पावन समय में अपने स्वर्गीय पिता जी को याद करके भावुक हो गए उन्होंने कहा कि अगर आज मेरे पिताजी जिंदा होते तो उनको आज का दिन उनके लिए सबसे बड़ा दिन होता. लेकिन आज वह नहीं है फिर भी जहां भी होंगे उनको संतुष्टि पहुंच गई होगी. सदर सांसद रवि किशन ने कहा कि गोरखनाथ मंदिर का अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि से बहुत पुराना नाता रहा है.

गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजय नाथ उसके बाद महंत अवैद्यनाथ और आज उत्तर प्रदेश के पूज्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाई है. जिसके लिए उन्हें जितना साधुवाद दिया जाए कम है. सांसद रवि किशन ने कहा कि आज हमारे लिए दीपावली का समय है, उन्होंने गोरखपुर वासियों से भी अनुरोध किया है कि अपने घर पर दीया जलाएं क्योंकि यह पावन समय का इंतजार 500 वर्षों से था.

आज 500 वर्षों के बाद हमें यह पावन समय देखने को मिल रहा है. यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा भूमि पूजन उसके बाद शिलान्यास एक अविस्मरणीय समय की याद दिलाता है और दिलाता रहेगा सांसद रवि किशन राम को याद करके पूरी तरह से भाव विभोर हो गए. उन्होंने कहा राम कण कण में है परंतु आज राम मंदिर का निर्माण कहीं ना कहीं हिंदुत्व और हिंदुत्व की अस्मिता को बचा रहा है.

राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष में गोरखपुर के सदर सांसद रवि किशन अपने आवास पर सुंदरकांड का पाठ रखा साथ ही साथ उन्होंने खुद पाठ व भजन कीर्तन किया. सांसद रवि किशन ने कहा यह मंदिर का आरंभ नहीं एक नए युग का प्रारंभ है. उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह निजी सहायक शिवम द्विवेदी ,शिवम चंद नीतीश बलिया, श्याम दुबे, अभिलाष शाही, सोनू द्विवेदी, रणविजय सिंह जुगनू, अशोक सिंह सहित भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजूद रहे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

60 बोरा कनाडियन मटर के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Next Post

संक्रमण के दौर में लगातार खांसी रहे तो जल्द मिलें चिकित्सक से

Next Post
संक्रमण के दौर में लगातार खांसी रहे तो जल्द मिलें चिकित्सक से

संक्रमण के दौर में लगातार खांसी रहे तो जल्द मिलें चिकित्सक से

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d