बिश्वजीत शर्मा,
साहिबगंज: कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला स्तर पर कई प्रयास किये जा रहे हैं, इन्हीं प्रयासों में उपायुक्त वरुण रंजन की अध्यक्ष्ता में आज जिले के सभी थाना प्रभारी एवं जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आये मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक की गई है.
बैठक में उपायुक्त वरुण रंजन ने मुस्लिम धर्मगुरुओं को संबोधित करते हुए कहा कि कल ईद उल फितर का पवित्र पर्व है, जो आपसी भाईचारे एवं खुशियों का पर्व है.
इस दिन मुस्लिम भाई मस्जिदों में नमाज पढ़ने जाते हैं. परन्तु इस बार Covid-19 के मद्देनजर पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है.
उन्होंने कहा कि आप सभी जानतें हैं, की कोरोनो वायरस से बचने कें लिये सामाजिक दूरी बेहद जरूरी है.
उपायुक्त रंजन ने धर्म गुरुओं से आग्रह करते हुए कहा कि आप मस्जिदों में अपने माध्यम से आनोउंसमेन्ट कर दें कि इस बार मस्जिदों में नामज नहीं पढ़ाई जाएगी तथा लोग अपने घरों में नामज अदा करें.
उन्होंने अपील की आपलोग सामज सुधारक हैं तथा आप अपने स्तर से लोगो को ईद घर में मानने तथा अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने, गले न लगने एवं हाथ न मिलाने हेतु प्रेरित करें.
उपायुक्त रंजन ने बैठक में कहा बाहर से आए कई श्रमिकों को सरकार के क्वारंटाइन में रखा गया है तथा वह ईद के अवसर पर अपने घर नहीं जा सकेंगे यह काखी दुखद है, परंतु सुरक्षा के दृश्टिकोण से यह बेहद आवयक भी है.
बैठक में उन्होंने अपील की होम क्वारंटाइन किये गए लोगों के लिए सरकार द्वारा एप्प लांच किया गया है, जिससे होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों का लोकेशन ट्रेस किया जाता है. इन्हें होम क्वारंटाइन में रह रहे लोगों को उनके फोन में इंस्टाल करने के लिए भी प्रेरित करें. तथा वैसे लोगों को भी आप 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने के लिए प्रेरित करें.
उपायुक्त रंजन ने कहा कि इसके अलावे जिला में सखी मंडल दीदी के सहयोग से होम क्वारंटाइन में रहने के लिए लोगों को तथा आम जनों को भी अभी घरों में रहने हेतु जागरूक करेंगी.
उन्होंने बताया कि सेविका तथा सहियाओं द्वारा डोर टू डोर सर्वे किया जाएगा जिसमें आप सभी समाज के लोगों को सहयोग करने के लिए भी प्रेरित करें.
उन्होंने कहा कि अगके 15 या 20 दिन काफी महत्वपूर्ण है जब अधिक संख्या में प्रवासी मजदूर जिले में आएंगे तथा इसमें लोगों को दूरी बनाए रखने घरों में रहने आदि के लिए जागरूक करने की आकश्यक्ता है, साथ ही साथ इसमें सभी लोग धैर्य बनाये रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें.
बैठक में पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा,अनुमंडल पदाधिकारी सहिबगंज पंकज साव, पुलिस उपाधीक्षक राजा मित्रा, जिला आपूर्ति पदधिकारि मिथलेश झा, बीडीओ साहिबगंज प्रतिमा कुमारी,सभी थाना प्रभारी,आदि उपस्थित रहे.

