BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जगन्नाथ रथ मेले में इस बार सादगी से होगा अनुष्ठान

by bnnbharat.com
June 22, 2020
in समाचार
जगन्नाथ रथ मेले में इस बार सादगी से होगा अनुष्ठान
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: वैश्विक कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण जगन्नाथ मेले और रथ यात्रा  का आयोजन इस वर्ष नहीं होगा. राजधानी रांची के एचईसी में 23 जून को होनेवाली ऐतिहासिक रथ यात्रा पर ग्रहण लग चुका है.

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का असर रांची  के जगन्नाथ रथ मेले पर भी पड़ा है, जिसे लेकर लोगों में मायूसी है. रांची के जगन्नाथपुर में साल 1691 से निकल रही रथ यात्रा इस बार नहीं निकलेगी.

1691 से धुर्वा के जगन्नाथपुर मंदिर परिसर से निकलने वाली इस रथ यात्रा के दौरान भव्य मेला भी लगता है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से इस बार न यात्रा निकलेगी और न ही मेले का आयोजन होगा. हालांकि मंदिर में अनुष्ठान किया जाएगा.

मंदिर के मुख्य पुजारी ब्रजभूषण नाथ मिश्र ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार इस वर्ष रथ मेले का आयोजन नहीं होगा, जो भी अनुष्ठान होंगे वो मंदिर के अंदर ही संपन्न किए जाएंगे. इसमें कोई भी श्रद्धालु शामिल नहीं होंगे.

उन्होंने कहा कि रथ यात्रा का आयोजन भले नहीं होगा, लेकिन अन्य अनुष्ठान जरूर होंगे. 22 जून को भगवान जगन्नाथ का नेत्र दान होगा.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम को लेकर ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर भी कोर्ट ने विचार करने का निर्देश दिया है. वहीं, देश के अलग-अलग इलाकों में निकलने वाली यात्रा को लेकर असमंजस की स्थिति है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुमला में सीआरपीएफ जवान मिला कोरोना पॉजिटिव

Next Post

जान जोखिम में डाल किउल नदी पार कर रहे हैं लोग

Next Post
जान जोखिम में डाल किउल नदी पार कर रहे हैं लोग

जान जोखिम में डाल किउल नदी पार कर रहे हैं लोग

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d