BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इस बार अपर क्लास और अपर मिडिल क्लास में कोरोना केस ज्यादा: स्वास्थ्य मंत्री

by bnnbharat.com
April 3, 2021
in Uncategorized
ICU बेड के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी आप सरकार: स्वास्थ्य मंत्री
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश के कई राज्यों में कोरोना की दूसरी लहर के चलते हर दिन रिकॉर्ड मामले दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 3594 पॉजिटिव केस पाए गए हैं. वहीं 87 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए थे जिनमें पॉजिटिविटी 4.11 फीसदी पर चल रही है.

वहीं दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज कहा कि, दिल्ली में और पूरे देश में कोरोना तेजी से बढ़ रहा है लोगों से यह अपील है की कोविड उपयुक्त बिहेवियर का पालन करें, मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और अपने हाथों को बार-बार धोएं, इसका बिल्कुल ध्यान रखें.

उन्होंने कहा कि अगर लोग सतर्क रहेंगे तो संक्रमण को रोका जा सकता हैं, पहले भी रोक कर दिखाया था. पिछले 3 महीने लोगों ने सभी नियम का पालन किया था और इस को काबू में किया था और अगर फिर से वैसे ही नियम पालन करेंगे तो हम फिर काबू पा लेंगे.

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दिल्ली में बीते दिन 87,505 टेस्ट किए गए थे. किसी भी राज्य में नियम के हिसाब से हम सबसे ज्यादा टेस्ट कर रहे हैं. दिल्ली में औसत से 5 गुना ज्यादा टेस्ट किए जा रहे हैं. विशेषज्ञों के हिसाब से अधिकतम 40 से 50 हजार टेस्टिंग प्रतिदिन होनी चाहिए हम उसकी दुगनी कर रहे हैं टेस्टिंग के साथ ट्रेसिंग भी कर रहे हैं.

संक्रमितों के कॉन्टेक्ट को ट्रेस किया जा रहा है और उन्हें आइसोलेट भी कर रहे हैं. कोई भी पॉजिटिव केस मिलने पर उसके परिवार का और उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों को टेस्ट किया जाता है.

सत्येंद्र जैन ने आगे कहा कि, “दिल्ली सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है. प्राइवेट अस्पतालों में हमने बेड बढ़ा दिए हैं. आईसीयू बेड की संख्या भी बढ़ा दी है. अभी करीब एक तिहाई बेड पर मरीज भर्ती है दिल्ली पूरी तरह सतर्क है और जैसे भी परिस्थिति होती है उसके हिसाब से निर्णय लेंगे.

वहीं उन्होंने कहा कि ऐसा ट्रेंड देखने में आ रहा है जो अपर क्लास या अपर मिडिल क्लास वाले लोग हैं उनमें केस ज्यादा देखने को मिल रहे हैं. इसका कोई कारण कहना मुश्किल है लेकिन लोगों से बातचीत के आधार पर यह समझ आया है कि जितने भी घनी आबादी वाले एरिया है या स्लम है उनमें पहले और दूसरे फेज़ में ही काफी ज्यादा कोरोना फैल चुका था.

उन्होंने कहा कि यह वायरस जिस तरह से व्यवहार कर रहा है उसमें समझ आ रहा है कि इसकी बढ़ने की संख्या काफी ज्यादा है. अब एक परिवार में एक या दो सदस्य नहीं बल्कि पूरा परिवार संक्रमित मिल रहा है. लेकिन देखने में यह भी आ रहा है कि मामले पहले से कम गंभीर है और मौतें भी कम हो रही हैं.

सिर्फ दिल्ली में ही नहीं पूरे देश में यह ट्रेंड देखने को मिल रहा है. लोगों से हमें अपील भी करनी पड़ेगी. सख्ती कर रहे हैं लेकिन अपील करना भी जरूरी है. 2 करोड़ की आबादी है इसलिए हम लोगों से लगातार कह रहे हैं कि मास्क जरूर लगाएं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भारतीय रेलवे ने तोड़े कई रिकॉर्ड, रेल मंत्री ने थपथपाई कर्मचारियों की पीठ

Next Post

खतरनाक हमले के बाद अमेरिकी संसद भवन को आम लोगों के लिए खोलने में हो सकती है देरी

Next Post
खतरनाक हमले के बाद अमेरिकी संसद भवन को आम लोगों के लिए खोलने में हो सकती है देरी

खतरनाक हमले के बाद अमेरिकी संसद भवन को आम लोगों के लिए खोलने में हो सकती है देरी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d