BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इस बार जेद्दा के लिए रांची से नहीं होगी सीधी उड़ान

by bnnbharat.com
November 9, 2020
in समाचार
इस बार जेद्दा के लिए रांची से नहीं होगी सीधी उड़ान
Share on FacebookShare on Twitter

झारखंड के हज यात्रियों को जाना होगा कोलकाता

रांची: इस बार जेद्दा के लिए रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधी उड़ान नहीं होगी. झारखंड के हज यात्रियों को कोलकाता जाना होगा. इसके अलावा हज यात्रि‍यों को यात्रा करने से 72 घंटे पहले कोराना जांच करानी होगी. रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें यात्रा करने की इजाजत दी जाएगी.

कोरोना महामारी के चलते दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए हज व्यवस्थाओं में बड़े पैमाने पर परिवर्तन किया गया है. इनमें भारत एवं सऊदी अरब में आवास, सऊदी अरब में हज यात्रियों के ठहरने की अवधि, यातायात, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं. हज 2021 के सम्बन्ध में सऊदी अरब सरकार द्वारा जारी अन्य दिशानिर्देशों का भी पालन करना है. आयु मानदंडों में कोरोना के कहर को देखते हुए बदलाव हो सकता है. अंतर्राष्ट्रीय हवाई सफर प्रोटोकॉल के तहत हज पर जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति को हज यात्रा से 72 घंटे पहले कोरोना टेस्ट कराना जरूरी होगा. नेगेटिव परिणाम आने पर ही हज यात्रा पर जाने की अनुमति दी जाएगी.

कोरोना पैंडेमिक पोजीशन और एयर इंडिया सहित विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त फीडबैक के कारण इम्बार्केशन पॉइंट्स की संख्या 21 से घटाकर हज 2021 के लिए 10 कर दी गई है. हज 2021 के लिए 10 इम्बार्केशन पॉइंट्स निर्धारित किये गए हैं. इसमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर शामिल हैं.

अहमदाबाद एम्बार्केशन पॉइंट से गुजरात के सभी हज यात्री जा सकेंगे. बेंगलुरु से (कर्नाटक के सभी हज यात्री), कोच्चि से (केरल, लक्षद्वीप, पुड्डुचेरी, तमिलनाडु, अंडमान एवं निकोबार), दिल्ली से (दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र), गुवाहाटी से (असम, मेघालय, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, नागालैंड), हैदराबाद से (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना), कोलकाता से (पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, झारखण्ड, बिहार), लखनऊ से (पश्चिम उत्तर प्रदेश को छोड़ कर उत्तर प्रदेश के अन्य सभी क्षेत्र), मुंबई से (महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दमन और दीव, दादर व नगर हवेली) और श्रीनगर से (जम्मू-कश्मीर, लेह-लद्दाख-कारगिल) के हज यात्री यात्रा करेंगे.

हज 2021 जून-जुलाई के महीने में होना है. इसके लिए आवेदन पत्र जमा किये जाने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2020 है. हज के लिए आवेदन, ऑनलाइन और मोबाइल एप्प के जरिये एवं ऑफलाइन माध्यम से किये जा सकेंगे.

https://bnnbharat.com/8-vehicles-collided/

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पुलिस ने गोदाम पर मारा छापा, 1 लाख किलो से अधिक पटाखे जब्त

Next Post

कांग्रेस की खेत बचाओ रैली, कृषि कानून के खिलाफ होगा प्रदर्शन

Next Post
कांग्रेस की खेत बचाओ रैली, कृषि कानून के खिलाफ होगा प्रदर्शन

कांग्रेस की खेत बचाओ रैली, कृषि कानून के खिलाफ होगा प्रदर्शन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d