BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

करोड़ों खर्च के बाद भी आम है ये दृश्य

by bnnbharat.com
July 22, 2020
in समाचार
करोड़ों खर्च के बाद भी आम है ये दृश्य
Share on FacebookShare on Twitter

निरज कुमार,

रांची: बरसात से पहले रांची नगर निगम ने नालियों की सफाई का अभियान चलाया. उसपर करोड़ों रुपये खर्च किये. हालांकि बरसात में इसका लाभ लोगों को मिलता नहीं दिख रहा है.

थोड़ी सी बारिश होने के बाद नाली जाम होने से सड़कों पर पानी भर जा रहा है. यहां तक की मुख्यमंत्री आवास के समीप भी ऐसे ही दृश्य देखने को मिल रहे हैं. इससे लोगों को परेशानी हो रही है.

रातू रोड कब्रिस्तान-

यह दृश्य रातू रोड स्थित कब्रिस्तान के पास का है. बारिश होने के बाद अमूमन इस तरह का दृश्य दिख जाना आम है. आम दिनों में भी यह रास्ता दूसरे रास्तों के जैसा नहीं रहता.

बारिश के समय यहां स्थिति और विकराल रूप ले लेती है. पूरी सड़क पानी से लबालब भर जाता है, जिससे लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है.

सूचना भवन, कांके रोड-

यह दृश्य मुख्यमंत्री आवास से बस कुछ ही दूर स्थित सूचना भवन के पास का है. यहां पर ट्रैफिक पोस्ट भी है. लोगों का ध्यान भी इस ओर जाता है, लेकिन इसकी स्थिति सुधारने के लिए किसी ने भी पहल नहीं की. अधिकारियों का इस रास्ते से आना-जाना लगतार जारी रहता है.

पिस्का मोड़, विकास नगर-

यह स्थिति पिस्का मोड़ स्थित विकासनगर की है. यंहां महीनों से पानी जमा है, जिसने लोगों के जनजीवन को अस्त व्यस्त करके रख दिया है. लोग अपने स्तर से सभी कार्यालयों के चक्कर काट के थक चुके हैं. अब वह यह सोच रहे हैं कि इस स्थिति से उन्हें कब और कैसे निजात मिलेगी.

पुलिस लाइन मार्ग-

कोरोना वारियर्स रूप में काम करने वाले पुलिस को भी इस समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है. पुलिस लाइन मार्ग में स्थित इस सड़क का हाल सालों से इसी तरह है. इसे कोई देखने वाला नहीं है. इसकी मरम्मत करने की किसी ने कभी सोची ही नहीं.

हालांकि पुलिस लाइन के मुख्य मार्ग को बना दिया गया है, लेकिन इसके पास की सड़क को देखने-पूछने वाला कोई नहीं. कई पुलिसवाले इसी मार्ग से होकर गुजरते हैं.

रातू रोड इंद्रपुरी मार्ग-

यह दृश्य रातू रोड दुर्गा मंदिर के पास स्थित इंद्रपुरी मार्ग का है. यहां थोड़ी बारिश के बाद पूरी सड़क पानी से लबालब भर जाती है. उस वक्त का नजारा कुछ और ही होता है. इसके बाद लोगों का इस रास्तेत से जाना मुहाल हो जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तीन वर्षीय बच्चे का हुआ अपहरण

Next Post

केंद्र सरकार ने N95 मास्क को लेकर जारी की चेतावनी

Next Post
केंद्र सरकार ने N95 मास्क को लेकर जारी की चेतावनी

केंद्र सरकार ने N95 मास्क को लेकर जारी की चेतावनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d