BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

इस वर्ष राखी और ईद का त्‍यौहार परिवार के साथ घर पर ही मनाये: कलेक्टर

by bnnbharat.com
July 26, 2020
in समाचार
इस वर्ष राखी और ईद का त्‍यौहार परिवार के साथ घर पर ही मनाये: कलेक्टर
Share on FacebookShare on Twitter

मुरैना: सार्वजनिक स्थल पर इन्हें मनाने की अनुमति नहीं होगी. यदी कहीं यह त्हौहार मनाया जाता है तो कहीं 5 लोंगो से अधिक की उपस्थिति न हो. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये आगामी दिनों में पड़ने वाले त्यौहारों को लोग सौहार्द एवं कोरोना से सावधानी पूर्वक बचते हुये मनायें. जुलूस या सामूहिक एकत्रित होने वाले कार्यक्रम न करें, बिना घर से निकले ही सभी त्यौहार मनायें.

इस प्रकार की अपील कलेक्टर प्रियंका दास ने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में जिले के लोंगो से शनिवार को नगर निगम के सभागार में सदस्यों से की.

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, अपर कलेक्टर एस.के मिश्रा, कमिश्नर नगर निगम अमरसत्य गुप्ता, लोक स्वास्थ्य एवं यांत्रिकी मंत्री के प्रतिनिधि, एसडीएम, सीएसपी, शांति समिति के सदस्य, पार्षद, पत्रकार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

कलेक्टर प्रियंका दास ने कहा कि 1 अगस्त को ईदज्जुहा, 3 अगस्त को रक्षाबंधन, 4 अगस्त को भुजरिया मेला, 12 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, 22 से 29 अगस्त तक गणेश चतुर्थी, 29 अगस्त को डोलग्यारस और 30 अगस्त को मोहर्रम को ध्यान में रखते हुये प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था निर्बाध संचालित रहें, इसके लिये प्रशासनिक अधिकारी पूर्ण जिम्मेदारी के साथ मिली जिम्मेदारियों का निर्वहन करें.

उन्होंने कहा कि वायरस का प्रकोप कम जरूर हुआ है किंतु वायरस खत्म नहीं हुआ है. इन परिस्थितियों को हम भूल नहीं सकते. सभी लोगों को एतिहात बरतनी है, जिसमें सोशल डिस्टेंस, मास्क का उपयोग अवश्य करें और सभी त्यौहारों को उत्साह एवं सौहार्दपूर्वक मनायें किंतु ये त्यौहार घरों में रहकर ही मनाये जायें.

उन्होंने कहा कि ईद को देखते हुये मस्जिदों में पांच व्यक्तियों से अधिक एकत्रित न हों, इसमें सभी अपना सहयोग प्रदान करें. उन्होंने कहा कि ताजियों के समय कोई पंडाल, जुलूस नहीं निकालें जब तक शासन के नवीन निर्देश प्राप्त नहीं हो जाते तब तक पहले जारी की गई गाइडलाइन का ही पालन करें.

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने कहा कि मोहर्रम पर रोड़ पर टेंट स्थापित करने जैसे आयोजन नहीं किये जायें. जहां तक ताजियों का सवाल है प्रदेश द्वारा जो गाइडलाइन नवीन मिलेगी उसके हिसाब से ताजियों का कार्यक्रम किया जाये.

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान किये हैं उन स्थानों पर मंगलवार से राखी के ठेले लगाये जायें. किंतु शहर में देखने में आया है कि कई दुकानदार सामग्री बेचते समय दुकान के अंदर ग्राहक को बैठा लेते हैं वे ऐसी दोस्ती फिलहाल न करें.

दुकानदार को सामान देते वक्त सोशल डिस्टेंस एवं मास्क लगाना अनिवार्य होगा. जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे उन्हें दुकानदार सामग्री न बेचें. उन्होंने कहा कि मुरैना में ऐसा कुछ हटकर न हो जिसे पूरा प्रदेश देखे.

हम सभी को सजग रहकर कोरोना की जंग को तोड़ना है और उत्साह एवं उमंग के साथ त्यौहारों को मनाना है. अलग से बकरा मंडी या कोई हाट बाजार नहीं लगेंगे. उन्होंने कहा कि बाजार सप्ताह में 5 दिन खुलेंगे, जबकि शनिवार को रविवार को संपूर्ण जिले में कफ्र्यू रहेगा.

राखी का त्यौहार निर्धारित स्थानों पर मंगलवार से लगेंगे बाजार

कलेक्टर दास ने कहा कि राखी के त्यौहार को ध्यान में रखते हुये बहन भाई का त्यौहार सभी लोग मनायें. जहां तक राखियों का सवाल है उसके लिये नगर निगम के अंतर्गत स्थान चिन्हित किये हैं जहां पर राखियों के ठेले लगाकर राखी विक्रय की जा सकेगी. जन्माष्टमी के त्यौहार पर भगवान को साक्षी मानकर घरों में ही पूजा करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

5 संक्रमित व्‍यक्तियों की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, हुए डिस्‍चार्ज

Next Post

पीएम मोदी ने झारखंड की इन महिलाओं के कार्यों की सराहना की

Next Post
सार्वजनिक स्थलों पर थूकने की आदत छोड़नी होगी: मोदी

पीएम मोदी ने झारखंड की इन महिलाओं के कार्यों की सराहना की

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d