BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों को मिल रहा अनाज

by bnnbharat.com
April 28, 2020
in समाचार
नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों को मिल रहा अनाज

नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों को मिल रहा अनाज

Share on FacebookShare on Twitter
  • जिले के 18 प्रखंडों और शहर के 04 अंचल में राशन का वितरण

  • मोबाइल ऐप के माध्यम से दिया जा रहा है आवेदकों को अनाज

  • प्रति परिवार एक रुपए दर से दिया जा रहा 10 किलोग्राम चावल

  • आकस्मिक खाद्यान्न कोष के तहत नगर निगम को 5 लाख की राशि

रांची: जिले में नए राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने वाले आवेदकों को भी राशन मिल रहा है. जिन आवेदकों ने लाल और पीला कार्ड के लिए आवेदन दिया था, उन्हें संबंधित प्रखंड/अंचल से राशन का वितरण किया जा रहा है.

नए राशन कार्ड के लिए कुल 61749 आवेदन

रांची जिले में लाल और पीला राशन कार्ड के लिए अब तक कुल 61749 एप्लीकेशन लंबित हैं. इन्हीं आवेदकों को संबंधित प्रखंड/अंचल से राशन का वितरण किया जा रहा है.

मोबाइल ऐप ‘विशेष राशन’ के माध्यम से अनाज का वितरण

नए राशन कार्ड के लिए आवेदन देने वाले आवेदकों को मोबाइल ऐप विशेष राशन के माध्यम से अनाज का वितरण किया जा रहा है. प्रति परिवार एक रुपए की दर से 10 किलोग्राम चावल संबंधित प्रखंड या अंचल से दिया जा रहा है.

617490 किलोग्राम चावल का आवंटन

राशन कार्ड के लिए अप्लाई करने वाले आवेदकों के बीच चावल वितरण के लिए जिले के सभी 18 प्रखंड और शहर के 04 अंचल में कुल 617490 किलोग्राम चावल का आवंटन किया गया है.

कैसे मिलेगा आवेदकों को लाभ

अनाज के लिए नए राशन कार्ड के आवेदकों को एक्नॉलेजमेंट नंबर की रसीद एवं आधार कार्ड लेकर संबंधित प्रखंड या अंचल कार्यालय में जाना होगा. जहां से उन्हें मोबाइल ऐप के माध्यम से अनाज उपलब्ध कराया जाएगा.

आकस्मिक खाद्यान्न कोष के तहत नगर निगम को 5 लाख की राशि

आकस्मिक खाद्यान्न कोष के तहत रांची नगर निगम को 5 लाख की राशि आवंटित की गई है. इसके तहत सभी वार्डों में जनप्रतिनिधियों को राशि मुहैया कराई जाएगी ताकि गरीब, असहाय, जरूरतमंद लोगों को अनाज मुहैया हो सके.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमित 3 मरीज हुए स्वस्थ, रिम्स से मिली छुट्टी

Next Post

सिर्फ आवश्यक सेवाओं को दी जाएगी अनुमति: अनिल विज

Next Post
सिर्फ आवश्यक सेवाओं को दी जाएगी अनुमति: अनिल विज

सिर्फ आवश्यक सेवाओं को दी जाएगी अनुमति: अनिल विज

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d