BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कुंभ से दिल्ली लौटने वालों को करना होगा इन नियमों का पालन…

by bnnbharat.com
April 18, 2021
in समाचार
कुंभ मेले में 40 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स होगी तैनात
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: हरिद्वार कुंभ मेले से दिल्ली लौटने वाले सभी लोगों को दिल्ली सरकार को इसकी जानकारी देनी होगी. सरकार की वेबसाइट पर नाम पता व अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी. साथ ही ऐसे सभी लोगों को 14 दिन के लिए अपने घर मे आइसोलेशन में रहना होगा. संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया है.

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जो लोग अब तक कम से लौटे हैं या कुंभ मेले में जाने वाले हैं, ऐसे सभी को दिल्ली सरकार की वेबसाइट पर उनकी जानकारी अपलोड करनी होगी.

जो भी व्यक्ति इस नियम का पालन नहीं करेगा उसे 14 दिन के लिए सरकारी क्वारंटाइन में भेज दिया जाएगा. इसके अलावा उस पर महामारी अधिनियम के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी. इस बाबत डीडीएमए ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दे दिया है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संकेत दिए कि हालात बेहतर न होने की सूरत में दिल्ली सरकार ज्यादा सख्त कदम उठाने के लिए तैयार है. सरकार अगले तीन-चार दिनों में करीब 6000 अतिरिक्त बेड का इंतजाम भी करेगी. सीएम ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए मजबूरी में यह वीकेंड कर्फ्यू लगाना पड़ा है.

चारों तरफ से खबर आ रही है कि लोग इसका अच्छे से पालन कर रहे हैं. अगले कुछ दिनों तक स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. केंद्र सरकार से भी उनके अस्पतालों में 50 फीसदी कोविड बेड आरक्षित करने की गुजारिश की गई है. इसके अलावा क्षमता से अधिक सैंपल उठाने और 24 घंटे में रिपोर्ट न देने वाले लैब पर भी सरकार कार्रवाई करेगी.

इससे पहले मुख्यमंत्री ने शनिवार को कोरोना संक्रमण की रोकथाम और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कई दौर की बैठकें कीं.

उन्होंने दोपहर में सचिवालय में कोरोना की समीक्षा बैठक की और अधिकारियों से मौजूदा हालत की जानकारी ली. इसके बाद सभी जिलाधिकारियों से बात की और दिशा-निर्देश दिए.

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की भी एक सीमा होती है. दिल्ली में भी सीमित सामान्य बेड और आईसीयू बेड हैं. जिस तेजी के साथ कोरोना बढ़ रहा है, तो ऑक्सीजन और आईसीयू बेड की मांग बढ़ती जा रही है. सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि बेड को और ज्यादा से ज्यादा बढ़ाया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

JEE Main 2021: अप्रैल सत्र स्थगित, जल्द होगी नई तारीखों की घोषणा

Next Post

सड़क हादसा: डंपर-कार में भीषण टक्कर, 4 की मौत, 5 घायल

Next Post
2 महिलाओं को स्कार्पियो वाहन ने रौंदा

सड़क हादसा: डंपर-कार में भीषण टक्कर, 4 की मौत, 5 घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d