रांची: जीत के साथ ही शिबू सोरेन को बधाई देने के लिए समर्थक उनके आवास पर पहुंच गये. अपने दिशोम गुरु से मिले और उन्हें जीत की बधाई दी. वैसे तो काफी संख्या में समर्थक उनके आवास पर सुबह से पहुंचे हुए थे.
दुमका, लातेहार समेत कई जिलों से समर्थक पहुंच चुके थे. देर शाम परिणाम आने के बाद शिबू सोरेन का काफिला विधानसभा के लिए रवाना हो गया.

