BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

यमराज बनकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को किया जा रहा है जागरूक

by bnnbharat.com
April 13, 2020
in Uncategorized
यमराज बनकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को किया जा रहा है जागरूक

यमराज बनकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को किया जा रहा है जागरूक

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: हजारीबाग में यमराज बनकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को जागरूक किया जा रहा है. इस दौरान लॉकडाउन तोड़ने पर कोरोना महामारी रूपी यमराज से बचने की अपील की जा रही है. हजारीबाग जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा लॉकडाउन में लोगों को घर में ही रहने की अपील के लिए अलग-अलग कई तरह के जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. इसी के तहत हजारीबाग में एक पुलिसकर्मी कोरोना रूपी यमराज बनकर शहर की सड़कों पर उतरा और लोगों को लॉक डाउन न तोड़ने की अपील की.

Also Read This: कोरोना ले रहा विकराल रूप, भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 9000 के पार, 331 की मौत

यह कोरोना यमराज लोगों से लॉकडाउन का पालन करने के साथ-साथ घरों में रहने की अपील करता है. शहर के मोहल्लों में घूम-घूम कर कोरोना वायरस के खतरे को समझाता है. कोरोना संक्रमण से बचने के लिए लोगों को जागरूक करता है. कोरोना यमराज बने पुलिस के ड्राइवर का कहना है कि तमाम अपील के बावजूद कुछ लोग लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहे हैं. ये लोग समाज और देश को खतरे में डाल रहे हैं. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लोगों का घरों में रहना जरूरी है. हम इस रूप में लोगों को समझा रहे हैं कि उनकी लापरवाही से कई लोगों के घर यमराज पहुंच सकता है.

इस संबंध में हजारीबाग के सदर डीएसपी कमल किशोर का कहना है कि प्रशासन इस पहल के जरिये लोगों को कोरोना के खतरे की गंभीरता समझाने की कोशिश कर रहा है. कोरोना यमराज घर-घर जाकर लोगों को कोरोना से बचने के लिए समझा रहा है.

Also Read This: 18 घंटे बाद हिंदपीढ़ी के बच्चा कब्रिस्तान में दफनाया गया कोरोना मरीज का शव

गौरतलब है कि हजारीबाग में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद प्रशासन और भी सख्त हो गया है. हर हाल में लॉकडाउन का पालन कराने में जुटा हुआ है. हजारीबाग के अलावा रांची, बोकारो और कोडरमा जिले में कोरोना संक्रमित मिले हैं. राज्य में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़कर 19 पहुंच गया है. इनमें से बुजुर्गों की मौत हो चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बैंकों में उमड़ी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग का कराया जा रहा है पालन

Next Post

अग्रवाल सभा की ओर से 750 फूड पैकेट का किया गया वितरण

Next Post
अग्रवाल सभा की ओर से 750 फूड पैकेट का किया गया वितरण

अग्रवाल सभा की ओर से 750 फूड पैकेट का किया गया वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d